हर एक पर मिलेगा 10 शेयर, इस कंपनी ने किया कॉर्पोरेट एक्शन का ऐलान; जानें रिकॉर्ड डेट

Aqylon Nexus Ltd ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 मार्च 2026 तय की गई है. इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू का 1 इक्विटी शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में विभाजित होगा. एआई, स्पेस टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे उभरते क्षेत्रों में सक्रिय कंपनी का उद्देश्य शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना है.

स्टॉक स्प्लिट Image Credit: Canva/ Money9

Aqylon Nexus Ltd: एआई, स्पेस टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे उभरते क्षेत्रों में काम करने वाली Aqylon Nexus Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए अहम कॉरपोरेट कदम उठाया है. कंपनी ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है, जिसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला 1 इक्विटी शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में विभाजित होगा. इस कॉरपोरेट एक्शन की रिकॉर्ड डेट 5 मार्च 2026 तय की गई है.

डायवर्सिफाई टेक्नोलॉजी मॉडल पर फोकस

Aqylon Nexus Ltd एक डायवर्सिफाई टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एआई सॉल्यूशंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज प्रदान करती है. कंपनी भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी सक्रिय है. इसके ग्राहक एयरोस्पेस, कृषि, दूरसंचार और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एआई आधारित समाधान की बढ़ती मांग के बीच कंपनी का बिजनेस मॉडल बहु-क्षेत्रीय उपस्थिति के कारण लचीला माना जा रहा है.

शेयर में हालिया दबाव

कंपनी का मार्केट कैप 3047.56 करोड़ रुपये है. शुक्रवार के कारोबारी सत्र में इसका शेयर 1201.10 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 1264.30 रुपये की तुलना में करीब 5 फीसदी नीचे रहा. वहीं बीते एक सप्ताह में इसमें 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

शेयर में आई यह गिरावट व्यापक बाजार रुझान और टेक सेक्टर में उतार-चढ़ाव से भी जुड़ी मानी जा रही है. हालांकि, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा के बाद बाजार की नजर अब इस पर टिकी रहेगी कि क्या इससे शेयर में लिक्विडिटी बढ़ती है और खुदरा निवेशकों की भागीदारी में इजाफा होता है.

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट

स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे फेस वैल्यू में विभाजित कर देती है. उदाहरण के तौर पर, यहां 10 रुपये फेस वैल्यू का 1 शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा. इससे शेयर की कीमत आनुपातिक रूप से कम हो जाएगी, लेकिन निवेशक की कुल होल्डिंग वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आमतौर पर स्टॉक स्प्लिट का उद्देश्य शेयर को अधिक किफायती बनाना और बाजार में उसकी लिक्विडिटी बढ़ाना होता है. इससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सेंसेक्स की गिरावट से टॉप-10 कंपनियों को ₹2.18 लाख करोड़ का झटका, एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान; देखें लिस्ट

पैसों के ढेर पर बैठी हैं ये 5 कंपनियां, 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है ऑपरेटिंग कैश फ्लो; रखें रडार पर

जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

Bonus Stock: 1 के बदले 4 शेयर फ्री देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय; 3 साल में 1100% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

₹35 से कम भाव वाले इस शेयर ने 5 साल में दिया 10000% रिटर्न, सोमवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगी कंपनी; ये है वजह

इन 6 स्टॉक्स पर टूट पड़े FIIs, पिछले 4-5 तिमाही में बढ़ाई बंपर हिस्सेदारी; लिस्ट में दिग्गज शेयर भी शामिल