6 महीने में 218% उछला यह शेयर, अब आशीष कचोलिया ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें स्टॉक

शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को करीब 218 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 1 महीने में इसमें 13.38 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि मंगलवार के कारोबार में मुनाफावसूली के चलते शेयर 5 फीसदी टूट गया.

Ashish Kacholia Stock Image Credit: Canva/Money9live

Ashish Kacholia Stocks : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों की नजर IndoSMC Power Equipments Ltd पर रही. मुनाफावसूली के चलते कंपनी का शेयर 5 फीसदी गिरकर 447.45 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर की चर्चा की बड़ी वजह यह है कि दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने जून 2026 तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. साथ ही 6 महीने में बंपर रैली के बाद अब इसमें आई गिरावट चर्चा का विषय बनी हुई है.

आशीष कचोलिया ने बढ़ाया निवेश

जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, आशीष कचोलिया ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.46 फीसदी से बढ़ाकर 3.03 फीसदी कर ली है. वहीं FII की हिस्सेदारी 0.82 फीसदी से घटकर 0.13 फीसदी रह गई, जबकि DII की हिस्सेदारी 6.79 फीसदी से घटकर 2.65 फीसदी हो गई. दूसरी ओर, प्रमोटर की हिस्सेदारी 60.25 फीसदी पर स्थिर रही. यानी जहां घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हिस्सेदारी घटाई, वहीं आशीष कचोलिया ने कंपनी पर अपना भरोसा बढ़ाया.

FY26 में दोगुना से ज्यादा बढ़ा कारोबार

  • ऑपरेशंस से रेवेन्यू 123.02 फीसदी बढ़कर 310 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 139 करोड़ रुपये था.
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट 104.35 फीसदी बढ़कर 47 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 23 करोड़ रुपये था.
  • वहीं, नेट प्रॉफिट (PAT) 113.33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 15 करोड़ रुपये था. कंपनी का EPS भी बढ़कर 14.17 रुपये हो गया, जो पहले 9.25 रुपये था.

वैल्यूएशन और शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का शेयर इस समय 31.6 के P/E पर कारोबार कर रहा है. वहीं ROCE (Return on Capital Employed) 33.9 फीसदी है. शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को करीब 218.70 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 1 महीने में इसमें 13.38 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि मंगलवार के कारोबार में मुनाफावसूली के चलते शेयर 5 फीसदी टूट गया.

क्या करती है कंपनी?

IndoSMC Power Equipments Ltd बिजली के उपकरण और पावर सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनी है. कंपनी बिजली डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों, औद्योगिक ग्राहकों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ट्रांसफार्मर, स्विचगियर, कंट्रोल पैनल और अन्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन उपकरण तैयार करती है.

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.