बाजार में DII का इन 10 कंपनियों पर बड़ा दांव! ACME Solar, Paras Defence समेत कई कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में घरेलू निवेशक (DII) ने ACME Solar Holdings, Gujarat Gas, Afcom Holdings, Craftsman Automation, Paras Defence and Space Technologies समेत 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इससे इन कंपनियों के कारोबार और भविष्य की विकास संभावनाओं पर संस्थागत निवेशकों का बढ़ता भरोसा दिखाई देता है.
DII Shareholding: शेयर बाजार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) की गतिविधियों पर निवेशकों की हमेशा खास नजर रहती है. इसकी वजह यह है कि DII आमतौर पर उन कंपनियों में निवेश बढ़ाते हैं, जिनके कारोबार, भविष्य की कमाई और लंबी अवधि की विकास संभावनाओं पर उन्हें भरोसा होता है. ऐसे में किसी कंपनी में DII की हिस्सेदारी बढ़ना बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, DII ने कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
ACME Solar Holdings में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
इस सूची में सबसे ऊपर ACME Solar Holdings का नाम है. कंपनी यूटिलिटी स्केल सोलर, विंड, हाइब्रिड और अन्य रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स विकसित करती है. Q1FY27 के दौरान DII की हिस्सेदारी 7.05 फीसदी से बढ़कर 19.10 फीसदी हो गई. यानी इसमें 12.05 फीसदी की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. मंगलवार को कंपनी का शेयर 356 रुपये पर बंद हुआ.
Gujarat Gas में भी बढ़ा भरोसा
दूसरे स्थान पर Gujarat Gas रही. कंपनी सीएनजी और पीएनजी गैस वितरण के कारोबार में देश की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. DII की हिस्सेदारी 14.76 फीसदी से बढ़कर 24.18 फीसदी हो गई. यानी एक तिमाही में 9.42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मंगलवार को कंपनी का शेयर 743 रुपये पर बंद हुआ.
Afcom Holdings में बड़ी खरीदारी
लॉजिस्टिक्स और एयर फ्रेट सेक्टर की कंपनी Afcom Holdings में भी DII ने जोरदार खरीदारी की. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 0.85 फीसदी से बढ़कर 7.96 फीसदी हो गई. यानी इसमें 7.11 फीसदी का इजाफा हुआ. मंगलवार को कंपनी का शेयर 1,350 रुपये पर बंद हुआ.
Craftsman Automation पर भी दिखा भरोसा
ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए प्रिसिजन कंपोनेंट्स बनाने वाली Craftsman Automation में DII की हिस्सेदारी 28.29 फीसदी से बढ़कर 32.90 फीसदी हो गई. यानी इसमें 4.61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. मंगलवार को कंपनी का शेयर 9,290 रुपये पर बंद हुआ.
HMA Agro Industries और Engineers India भी सूची में
फ्रोजन मीट एक्सपोर्ट करने वाली HMA Agro Industries में DII की हिस्सेदारी 1.41 फीसदी से बढ़कर 3.46 फीसदी हो गई. वहीं सरकारी इंजीनियरिंग और ईपीसी कंपनी Engineers India में हिस्सेदारी 12.19 फीसदी से बढ़कर 14.22 फीसदी पहुंच गई. दोनों कंपनियों में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Vintage Coffee & Beverages और KRN Heat Exchanger and Refrigeration में भी निवेश
Vintage Coffee & Beverages, जो इंस्टेंट कॉफी और अन्य कॉफी उत्पाद बनाती है, उसमें DII की हिस्सेदारी 7.62 फीसदी से बढ़कर 9.59 फीसदी हो गई. वहीं KRN Heat Exchanger and Refrigeration में हिस्सेदारी 6.39 फीसदी से बढ़कर 8.33 फीसदी पहुंच गई. दोनों कंपनियों में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Paras Defence और Aptus Value Housing Finance भी पसंद
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Paras Defence and Space Technologies में DII की हिस्सेदारी 1.24 फीसदी से बढ़कर 3.04 फीसदी हो गई. वहीं Aptus Value Housing Finance India में यह 29.43 फीसदी से बढ़कर 29.90 फीसदी पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: Bosch से Maruti Suzuki तक, अगस्त में इन 5 शेयरों से मिलेगा डिविडेंड; जानें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में बंपर रैली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24200 के करीब, IT शेयरों में आज भी तेजी
Bosch से Maruti Suzuki तक, अगस्त में इन 5 शेयरों से मिलेगा डिविडेंड; जानें रिकॉर्ड डेट
6 महीने में 218% उछला यह शेयर, अब आशीष कचोलिया ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें स्टॉक
