बाजार में बंपर रैली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24200 के करीब, IT शेयरों में आज भी तेजी
बुधवार को बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई. इस दौरान सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़ गया. निफ्टी भी 24200 के करीब ट्रेड करता दिखा. इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 701.41 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 77,467.33 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 204 अंक यानी 0.85 फीसदी चढ़कर 24,190.40 पर कारोबार करता दिखा. निफ्टी 50 में Infosys, Larsen & Toubro (L&T) और Eternal शुरुआती कारोबार के टॉप गेनर्स रहे. वहीं, ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT में आज भी तेजी देखने को मिली.
किन आईटी शेयरों में कितनी तेजी?

आज आएंगे इन कंपनियों के Q1 नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें ACME Solar Holdings, Adani Enterprises, Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ), ADF Foods, Aequs, Apcotex Industries, Asian Paints, Bajaj Housing Finance, BlackBuck, CarTrade Tech, Chalet Hotels, Colgate Palmolive (India), Craftsman Automation, Dabur India, Devyani International, Eicher Motors, eMudhra, Eris Lifesciences, Force Motors, Gokul Agro Resources, Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), HeidelbergCement India, Hexaware Technologies, Honeywell Automation India, Indostar Capital Finance, Jammu & Kashmir Bank, JK Lakshmi Cement, KPIT Technologies, Karnataka Bank, Laxmi Organic Industries, Maharashtra Scooters, MAS Financial Services, MOIL, Meghmani Organics, MTAR Technologies, PCBL Chemical, Procter & Gamble Hygiene and Health Care, Piramal Pharma, Prestige Estates Projects, Quess Corp, Redington, Sharda Cropchem, Star Health and Allied Insurance Company, Syngene International, Syrma SGS Technology, TBO Tek, TeamLease Services, Thangamayil Jewellery, Timex Group India, Triveni Engineering & Industries, V-Guard Industries, Vinati Organics, Vintage Coffee and Beverages, Waaree Energies और Zensar Technologies शामिल हैं.
IPO अपडेट
- आज Manipal Health Enterprises का IPO निवेशकों के लिए खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 9,275.22 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
- इसके अलावा H.R. Hygiene Products का IPO भी आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. यह 53.94 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है.
- वहीं, Poojaa Precision Engg का IPO आज तीसरे दिन निवेशकों के लिए खुला रहेगा.
- इसके अलावा Propshop Events & Exhibitions और Advance Technoforge के SME IPO के सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है.
रुपये की शुरुआत मजबूत
बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.72 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.86 पर बंद हुआ था. यानी आज रुपये ने हल्की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की.
कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी
बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड का भाव 2.71 डॉलर यानी 3.2 फीसदी बढ़कर 86.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. वहीं WTI क्रूड 2.26 डॉलर यानी 3.4 फीसदी चढ़कर 81.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT और निफ्टी केमिकल इंडेक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. दूसरी ओर निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में दबाव देखने को मिला.

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:01 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 168 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1300 अंकों से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.48 फीसदी की मजबूती देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?
मंगलवार को एक्सपायरी वाले दिन भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच लगभग फ्लैट लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 76,765.92 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी फिसलकर 23,985.35 पर बंद हुआ. बीएसई पर 1,539 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,543 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 155 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.
इसे भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में DII का इन 10 कंपनियों पर बड़ा दांव! ACME Solar, Paras Defence समेत कई कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
Bosch से Maruti Suzuki तक, अगस्त में इन 5 शेयरों से मिलेगा डिविडेंड; जानें रिकॉर्ड डेट
6 महीने में 218% उछला यह शेयर, अब आशीष कचोलिया ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें स्टॉक
