₹23700 करोड़ तक की ऑर्डर बुक! ये 5 ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स बने निवेशकों की पसंद; जानें शेयरों का हाल

भारत का ऑटो एंसिलरी सेक्टर EV डिमांड और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट के चलते तेजी से बढ़ रहा है. Sona BLW Precision Forgings और NDR Auto Components जैसी कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक और विस्तार योजनाओं के कारण निवेशकों के रडार पर हैं. कुछ कंपनियों की ऑर्डर बुक 23,700 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. आने वाले समय में ऑटो एंसिलरी सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9 Live

Auto Ancillary Stocks: भारत का ऑटो एंसिलरी सेक्टर तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग, प्रीमियम व्हीकल्स की ओर ग्राहकों का बढ़ता रुझान और ग्लोबल कंपनियों द्वारा भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में अपनाने से इस सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुताबिक, FY27 में ऑटो एंसिलरी सेक्टर की आय में 7 से 9 फीसद तक की बढ़ोतरी संभव है. ऐसे में कुछ ऑटो एंसिलरी कंपनियां अपनी मजबूत ऑर्डर बुक के कारण निवेशकों के बीच खास चर्चा में हैं.

Sona BLW Precision Forgings

Sona BLW Precision Forgings प्रिसिजन-फोर्ज्ड गियर्स, डिफरेंशियल असेंबली और EV ड्राइवट्रेन सॉल्यूशंस बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक Q4FY26 तक 23,700 करोड़ रुपये पहुंच गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी की कुल ऑर्डर बुक का करीब 70 फीसद हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोग्राम्स से जुड़ा हुआ है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.76 फीसदी बढ़कर 618.70 रुपये पर पहुंच गया है.

Sansera Engineering

Sansera Engineering ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स तैयार करती है. FY26 के दौरान कंपनी की ऑर्डर बुक 1,850 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,410 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. हालांकि, मार्च 2026 तक इसमें कुछ कमी आई और यह 1,920 करोड़ रुपये रह गई.

कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा ग्लोबल मार्केट से आता है. लगभग 62 से 65 फीसद रेवेन्यू विदेशी बाजारों से मिलने के कारण कंपनी का बिजनेस काफी मजबूत माना जा रहा है. बुधवार को कंपनी का शेयर 2.15 फीसदी बढ़कर 2941.70 रुपये पर पहुंच गया है.

Shanthi Gears

Shanthi Gears इंडस्ट्रियल गियर और गियरबॉक्स बनाने वाली जानी-मानी कंपनी है. कंपनी ने Q4 FY26 में 178 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऑर्डर बुकिंग दर्ज की, जो सालाना आधार पर 89 फीसद की मजबूत बढ़ोतरी दर्शाती है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी की अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक 349 करोड़ रुपये रही. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.92 फीसदी बढ़कर 445.15 रुपये पर पहुंच गया है.

Alicon Castalloy

Alicon Castalloy एल्यूमिनियम कास्टिंग और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग में सक्रिय कंपनी है. कंपनी की एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक लगभग 7,600 करोड़ रुपये की है, जिसे FY25-26 से FY30-31 के बीच पूरा किया जाएगा. हल्के वजन वाले ऑटो कंपोनेंट्स की बढ़ती मांग के बीच कंपनी को लगातार नए अवसर मिल रहे हैं. बुधवार को कंपनी का शेयर 3.78 फीसदी बढ़कर 678.15 रुपये पर पहुंच गया है.

NDR Auto Components

NDR Auto Components ऑटोमोबाइल सीटिंग और इंटीरियर सिस्टम बनाने का काम करती है. कंपनी की ऑर्डर बुक मार्च 2026 तक 650 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. हाल ही में कंपनी को MSIL से Ambient Lighting बिजनेस के लिए दूसरा लेटर ऑफ इंटेंट मिला है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.68 फीसदी गिरकर 828.15 रुपये पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी से चमके ट्रांसफॉर्मर स्टॉक्स, इन 3 शेयरों पर रखें नजर; एक सप्ताह में 14 फीसदी तक आई तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इन 4 कंपनियों ने बनाया ग्रोथ का तगड़ा प्लान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का मिल सकता है फायदा; निवेशक रखें नजर

बढ़ती गर्मी से चमके ट्रांसफॉर्मर स्टॉक्स, इन 3 शेयरों पर रखें नजर; एक सप्ताह में 14 फीसदी तक आई तेजी

रिलायंस ने फिर दिखाया दम! भारत का सबसे बड़ा ‘सामुराई लोन’ जुटाया, जानें क्या हैं इसके मायने

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिटेल निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, HDFC Bank समेत 10 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे

EV का नया सुपर मटेरियल कार्बन ब्लैक, चीन को भारत दे रहा जोरदार टक्कर; ये 2 कंपनियां मार रहीं हैं बाजी