स्मार्ट फैक्ट्री की ओर बढ़ रहा भारत, रोबोटिक्स का नया दौर शुरू; ऑटोमेशन बूम में चमक सकते हैं ये 3 स्टॉक्स

ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और फार्मा जैसे कई इंडस्ट्री अब ऑटोमेशन पर ज्यादा निवेश कर रहे हैं. इससे प्रोडक्शन क्षमता बढ़ती है और लागत भी कम होती है. इसी वजह से ऑटोमेशन और रोबोटिक्स से जुड़ी कंपनियों की मांग बढ़ती जा रही है.

Automation stocks Image Credit: Money 9 Live

3 Automation stocks: भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में धीरे-धीरे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब फैक्ट्रियों में Human Labor पर निर्भरता कम हो रही है और उसकी जगह मशीनें, रोबोट, सेंसर और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम तेजी से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. इस बदलाव को Industry 4.0 का हिस्सा माना जाता है, जहां फैक्ट्रियां डेटा, सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड मशीनों की मदद से ज्यादा तेज और सटीक प्रोडक्शन कर रही हैं.

ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और फार्मा जैसे कई इंडस्ट्री अब ऑटोमेशन पर ज्यादा निवेश कर रहे हैं. इससे प्रोडक्शन क्षमता बढ़ती है और लागत भी कम होती है. इसी वजह से ऑटोमेशन और रोबोटिक्स से जुड़ी कंपनियों की मांग बढ़ती जा रही है. यह बदलाव सिर्फ कुछ सालों का ट्रेंड नहीं है बल्कि लंबे समय का Industrial Change है. ऐसे में ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी देने वाली कंपनियों के लिए आने वाले सालों में बड़े अवसर बन सकते हैं.

ABB India

ABB India एक प्रमुख इंजीनियरिंग और पावर टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह ऑटोमेशन सिस्टम, इलेक्ट्रिकल उपकरण और इंडस्ट्रियल समाधान प्रदान करती है. दिसंबर तिमाही में कंपनी की इनकम करीब ₹3,557 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं कंपनी का मुनाफा ₹433 करोड़ रहा.

कंपनी को कई बड़े ऑर्डर भी मिले हैं. कुल ऑर्डर करीब 52 प्रतिशत बढ़े और कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग लगभग ₹10,471 करोड़ तक पहुंच गया. डेटा सेंटर, रेलवे और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स से कंपनी को मजबूत मांग मिल रही है. पिछले एक साल में ABB India के शेयर में करीब 24.8 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है.

Siemens

Siemens भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है. कंपनी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और रेल प्रोजेक्ट्स से जुड़े समाधान देती है. Q3 FY26 में कंपनी की आय करीब ₹4,120 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब ₹463 करोड़ रहा, जो करीब 15 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है.

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से कंपनी को लगातार नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं. ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां भी रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम अपना रही हैं. पिछले एक साल में Siemens के शेयर में करीब 25.7 प्रतिशत की तेजी आई है.

Honeywell Automation India

Honeywell Automation India ऑटोमेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी समाधान देने वाली एक प्रमुख कंपनी है. यह स्मार्ट बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल सुरक्षा और डिजिटल सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. Q3 FY26 में कंपनी की इनकम लगभग ₹1,169 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर करीब 7 प्रतिशत बढ़ी है. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब ₹121 करोड़ रहा.

कंपनी को भारत के कई एयरपोर्ट के लिए रनवे लाइटिंग और सुरक्षा सिस्टम के प्रोजेक्ट भी मिले हैं. इसके अलावा कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन, IoT और स्मार्ट फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 11.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

इसे भी पढ़ें- बिकवाली से हाहाकार! 4 सत्रों में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ खाक, बाजार में आएगी अभी और तबाही?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

अगले हफ्ते बाजार में रहेगी तेज हलचल, शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर

दिग्गज निवेशकों का दम, 10 साल में कचोलिया से केडिया तक के पोर्टफोलियो ने दिया 23000% तक रिटर्न, जानें इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

ईरान युद्ध से मेटल सेक्टर पर असर, Hindalco ने एल्यूमिनियम प्रोडक्ट्स की रोकी बिक्री; सप्लाई चेन पर बढ़ा संकट

मार्केट क्रैश में कैसे टिके रहें? क्या है राकेश झुनझुनवाला का गोल्डन रूल, दमानी ने बताई 1987 क्रैश की कहानी

इन 3 शेयरों का P/E रेशियो, इंडस्ट्री से सस्ता; नाम मात्र का कर्ज, भाव ₹100 से कम

IT से निवेश घटा कर विदेशी निवेशकों ने इस सेक्टर में झोंके पैसे, फरवरी में लगाए ₹12135 करोड़; जानें कारण