Axis, HDFC या ICICI Bank…मौजूदा माहौल में कौन सा बैंक ब्रोकरेज की पहली पसंद, 17.99% अपसाइड तक का अनुमान

एक तरफ महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है. दूसरी तरफ लोन की ग्रोथ धीमी पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे माहौल में निवेशकों के मन में सवाल है कि कौन से बैंक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और किन बैंकों पर ब्रोकरेज हाउस भरोसा जता रहे हैं.

बैंकिंग स्‍टॉक्‍स Image Credit: Canva

Banking Stocks: शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर हमेशा निवेशकों की नजर में रहता है. इस समय बैंकिंग सेक्टर को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आ रही है. एक तरफ महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है. दूसरी तरफ लोन की ग्रोथ धीमी पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे माहौल में निवेशकों के मन में सवाल है कि कौन से बैंक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और किन बैंकों पर ब्रोकरेज हाउस भरोसा जता रहे हैं.

PL Capital रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में प्राइवेट बैंक सरकारी बैंकों और मिड-साइज बैंकों के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में दिख सकते हैं. खासकर वे बैंक जिनका फोकस रिटेल लोन पर ज्यादा है. ऐसे में आइए जानते हैं बैंकिंग सेक्टर का मौजूदा माहौल कैसा है और ब्रोकरेज किन बैंकों पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहा है.

बैंकिंग सेक्टर पर क्यों बढ़ी चिंता?

PL Capital की रिपोर्ट के अनुसार देश में महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है. अक्टूबर 2025 में जहां खुदरा महंगाई 0.3 प्रतिशत थी, वहीं मई 2026 तक यह बढ़कर 3.9 प्रतिशत हो गई. RBI का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक महंगाई 6 प्रतिशत के करीब पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो RBI अक्टूबर 2026 में रेपो रेट बढ़ाने का फैसला ले सकता है.

ब्याज दरें बढ़ने और बैंकिंग सिस्टम में नकदी कम होने की वजह से लोन की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है. मार्च 2026 में जहां बैंकिंग सिस्टम में लोन ग्रोथ 15 से 16 प्रतिशत थी, वहीं मार्च 2027 तक यह घटकर 12 से 13 प्रतिशत रह सकती है.

इन बैंकों पर क्या है ब्रोकरेज का रूख

ब्रोकरेज रिपोर्ट में कई बैंकों को खरीदने की सलाह दी गई है.

बैंकरेटिंगCMP (रु.)टारगेट प्राइस (रु.)
Axis BankBuy13561,600
City Union BankBuy202310
DCB BankBuy180155
HDFC BankBuy7721,100
ICICI BankBuy13411,825
Karur Vysya BankBuy289345
Kotak Mahindra BankBuy403480
सोर्स: PL Capital

वहीं Canara Bank, Federal Bank, IndusInd Bank और Union Bank of India को “Accumulate” रेटिंग दी गई है. इसका मतलब है कि इनमें धीरे-धीरे निवेश बढ़ाने की सलाह दी गई है.

क्यों मजबूत दिख रहे हैं प्राइवेट बैंक?

PL Capital की रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट बैंकों के पास रिटेल ग्राहकों का हिस्सा ज्यादा है. यानी उनका कारोबार आम लोगों को दिए गए होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर ज्यादा आधारित है.

इसके मुकाबले सरकारी और मिड-साइज बैंकों का बड़ा हिस्सा कॉरपोरेट और MSME लोन से आता है. ऐसे लोन आर्थिक झटकों से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. यही वजह है कि ब्रोकरेज को लगता है कि आने वाले समय में बड़े प्राइवेट बैंक ज्यादा सुरक्षित और मजबूत साबित हो सकते हैं.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बैंकिंग सेक्टर में फिलहाल चुनौतियां और अवसर दोनों मौजूद हैं. महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से दबाव जरूर बन सकता है, लेकिन मजबूत निजी बैंक और कुछ बड़े सरकारी बैंक इस माहौल में भी बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में दिख रहे हैं. यही वजह है कि ब्रोकरेज हाउस निवेशकों को चुनिंदा बैंकिंग शेयरों पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Vedanta की 4 नई कंपनियों में कौन बनेगी सुपरस्टार? एल्युमिनियम बिजनेस पर बाजार की नजर; सोमवार को दिख सकती है हलचल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.