ये 5 कंपनियां देती है सबसे ज्यादा डिविडेंड, PSU भी हैं शामिल, IT, Auto, बिजली सेक्टर से ताल्लुक
शेयर बाजार में गिरावट और उतार चढ़ाव के बीच डिविडेंड स्टॉक्स निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प बन रहे हैं. Gujarat Pipavav Port, GAIL, REC Limited, Cyient और Hero MotoCorp जैसे स्टॉक्स रेगुलर डिविडेंड के साथ स्थिर इनकम दे सकते हैं. ऐसे शेयर मुश्किल बाजार में भी निवेशकों को सहारा देते हैं.
Dividend Stocks India: शेयर बाजार में हाल के दिनों में उतार चढ़ाव और गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित और स्थिर कमाई के विकल्प तलाशते हैं. डिविडेंड देने वाली कंपनियां इस स्थिति में बेहतर विकल्प बनकर उभरती हैं. ये कंपनियां न केवल शेयर प्राइस पर बल्कि नियमित कैश इनकम के जरिए भी रिटर्न देती हैं. खास बात यह है कि मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियां मुश्किल दौर में भी डिविडेंड देना जारी रखती हैं. ऐसे में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स निवेशकों के लिए अवसर बन सकते हैं.
Gujarat Pipavav Port
Gujarat Pipavav Port लॉजिस्टिक्स सेक्टर की मजबूत कंपनी है. यह कंटेनर, बल्क और ऑटो कार्गो हैंडल करती है. कंपनी का बिजनेस स्थिर कैश फ्लो पर आधारित है. मौजूदा समय में इसका डिविडेंड यील्ड करीब 5 फीसदी से ज्यादा है. पोर्ट सेक्टर में ग्रोथ धीरे होती है लेकिन आय स्थिर रहती है. इसलिए यह स्टॉक सुरक्षित रिटर्न के लिए जाना जाता है.
GAIL
GAIL देश की बड़ी गैस ट्रांसमिशन कंपनी है. इसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है. कंपनी को गैस ट्रांसपोर्ट से स्थिर आय मिलती है. मौजूदा समय में इसका डिविडेंड यील्ड करीब 5.41 फीसदी है. हालांकि गैस मार्केट में उतार चढ़ाव का असर पड़ता है. फिर भी यह कंपनी नियमित डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है.
REC
REC Limited पावर सेक्टर को फाइनेंस देने वाली कंपनी है. यह बिजली उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन तक प्रोजेक्ट्स को लोन देती है. कंपनी का लोन बुक लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही यह निवेशकों को 5.45 डिविडेंड यील्ड भी देती है. कम वैल्यूएशन पर मिलने वाला यह स्टॉक लंबे समय के लिए आकर्षक माना जाता है.
Cyient
Cyient इंजीनियरिंग और आईटी सर्विस सेक्टर में काम करती है. यह कंपनी एयरोस्पेस और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में सेवाएं देती है. इसका डिविडेंड यील्ड करीब 3.15 फीसदी है. कंपनी में धीरे धीरे ग्रोथ देखने को मिल रही है. ऐसे में यह स्टॉक उन निवेशकों के लिए सही है जो ग्रोथ और डिविडेंड दोनों चाहते हैं.
Hero MotoCorp
Hero MotoCorp देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी है. इसका मजबूत डीलर नेटवर्क और ग्रामीण बाजार में पकड़ है. कंपनी लगातार डिविडेंड देती रही है. मौजूदा समय में इसका यील्ड करीब 3.13 फीसदी है. बिक्री में सुधार और नए प्रोडक्ट लॉन्च से भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
