Nifty Outlook 23 March: चार्ट पर बना लोअर टॉप-लोअर बॉटम का पैटर्न, क्या और टूटेगा बाजार? जानिए एक्सपर्ट की राय
डेली चार्ट पर एक छोटा कैंडल बना है, जिसमें लंबी अपर शैडो दिख रही है. यह डोजी पैटर्न जैसा है, जो बाजार में अनिश्चितता और कमजोरी का संकेत देता है. चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न अभी भी बना हुआ है, जिससे साफ है कि ट्रेंड अभी भी डाउनसाइड की ओर है.
भारतीय शेयर बाजार ने 20 मार्च को हल्की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया था. सेंसेक्स 325 अंक चढ़कर 74,532 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112 अंक बढ़कर 23,114 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में करीब 2330 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1764 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. टेलीकॉम, आईटी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक में 1 से 2 प्रतिशत तक की तेजी रही. ऐसे में अब 23 मार्च के लिए बाजार की दिशा क्या रह सकती है, इस पर एक्सपर्ट की राय जान लेते हैं.
लोअर हाई का पैटर्न बना
SAMCO सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धामेजा के मुताबिक, निफ्टी में हाल ही में तेज गिरावट देखने को मिली थी, जहां इंडेक्स 775 अंक टूटकर 23,002 के आसपास बंद हुआ. अब 23,000–22,900 का जोन बेहद अहम बन गया है, जो बाजार के लिए मेक या ब्रेक लेवल साबित हो सकता है. अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर टिकता है तो हल्की शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है, लेकिन अगर यह स्तर टूटता है तो गिरावट बढ़कर 22,700 तक जा सकती है. टेक्निकली बाजार अभी भी कमजोर नजर आ रहा है, जहां लोअर हाई का पैटर्न बना हुआ है. साथ ही 23,400–23,600 के बीच अनफिल्ड गैप रेजिस्टेंस है, जिससे हर उछाल पर बिकवाली आ सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर भी कमजोरी दिखा रहे हैं. RSI ओवरसोल्ड जोन में है और इंडिया VIX 20 के ऊपर पहुंच गया है, जो बाजार में बढ़ती अस्थिरता को दर्शाता है.
डेरिवेटिव्स डेटा में PCR 0.69 पर है, जो बियरिश संकेत देता है. 23,300 पर कॉल राइटिंग और 23,000 पर पुट राइटिंग देखने को मिल रही है.
चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट के नागराज शेट्टी के अनुसार, गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को निफ्टी में हल्की रिकवरी जरूर आई, लेकिन इसमें मजबूती की कमी साफ दिखी. इंडेक्स 23,350 के ऊपर टिक नहीं पाया और ऊपर से फिसल गया. डेली चार्ट पर एक छोटा कैंडल बना है, जिसमें लंबी अपर शैडो दिख रही है. यह डोजी पैटर्न जैसा है, जो बाजार में अनिश्चितता और कमजोरी का संकेत देता है. चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न अभी भी बना हुआ है, जिससे साफ है कि ट्रेंड अभी भी डाउनसाइड की ओर है. एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा उछाल को ‘sell on rise’ के तौर पर देखा जाना चाहिए. अगर निफ्टी 22,900 के नीचे जाता है तो अगला टारगेट 22,500 तक आ सकता है. वहीं ऊपर की ओर 23,380 पर मजबूत रेजिस्टेंस है.
लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न जारी
बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, वीकली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी कैंडल बनाई है, जिसमें लंबी अपर शैडो है. यह दिखाता है कि ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है. टेक्निकली इंडेक्स शॉर्ट और मिड टर्म में अभी भी बियरिश ट्रेंड में है, जहां लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न जारी है. नीचे की ओर 23,000–22,900 का स्तर अहम सपोर्ट है. अगर यह टूटता है तो निफ्टी 22,700–22,400 तक गिर सकता है. वहीं ऊपर की ओर 23,862 का स्तर बड़ा रेजिस्टेंस है और इसके नीचे रहने तक बाजार में कमजोरी बनी रह सकती है.
इसे भी पढ़ें- बड़े प्लेयर्स की बड़ी खरादारी! मार्च में इन 3 शेयरों में FIIs ने लगाया जमकर पैसा, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Tata Capital पर ₹413 करोड़ का टैक्स नोटिस, कंपनी बोली- गलत आकलन; शेयर में दिख सकती है हलचल
चॉइस ब्रोकरेज का बड़ा दांव! दिया 3 स्टॉक्स पर BUY कॉल, अगले हफ्ते मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
Titagarh Rail और BHEL का जॉइंट वेंचर, 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस का संभालेंगे जिम्मा; निवेशक रखें नजर
