Airtel के शेयहोल्डर के लिए खुशखबरी, कंपनी देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 24 रुपये प्रति शेयर का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 24 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. डिविडेंड का लाभ पाने के लिए निवेशकों को 23 जुलाई तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे.
Bharti Airtel Dividend: अगर आप Bharti Airtel के शेयरहोल्डर हैं या डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 24 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है. यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड है. इसके लिए 24 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. ऐसे में निवेशकों को समय रहते शेयर खरीदना होगा ताकि वे इस डिविडेंड के पात्र बन सकें.
24 जुलाई है रिकॉर्ड डेट
Bharti Airtel ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 24 जुलाई को रिकॉर्ड डेट रखा गया है. जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में होगा उन्हें 24 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा. यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा. पिछले साल कंपनी ने 16 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.
कब तक खरीद सकते हैं शेयर
सेबी के टी प्लस वन सेटलमेंट नियम के तहत निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है. ऐसे में 23 जुलाई शेयर खरीदने की आखिरी तारीख होगी. इस दिन तक खरीदे गए शेयर 24 जुलाई तक निवेशकों के डिमैट खाते में पहुंच जाएंगे और वे डिविडेंड पाने के पात्र बन जाएंगे.
कंपनी ने लगातार बढाया डिविडेंड
Bharti Airtel ने इस बार 24 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है जो अब तक का सबसे अधिक है. इससे पहले कंपनी ने वर्ष 2025 में 16 रुपये और वर्ष 2024 में 8 रुपये प्रति Dixon Tech के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट प्राइस; कहा- 15000 रुपये के पार जाएगा स्टॉक का डिविडेंड दिया था. जुलाई 2009 से अब तक कंपनी 22 बार डिविडेंड दे चुकी है. फिलहाल कंपनी का डिविडेंड यील्ड करीब 0.84 फीसदी है.
यह भी पढ़ें- Dixon Tech के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट प्राइस; कहा- 15000 रुपये के पार जाएगा स्टॉक
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा
शुक्रवार को Bharti Airtel का शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1922 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि वर्ष 2026 में अब तक इसमें 9 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. वहीं पिछले तीन साल में शेयर ने 116 फीसदी और पांच साल में 261 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी बंपर तेजी के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए ₹6 लाख करोड़; IT इंडेक्स चमका
इस कंपनी पर बिग ब्रेकिंग! 10 टुकड़ों में बंटेगा ये स्टॉक, शेयर ने एक साल में दिया 241% तक रिटर्न; रखें नजर
Dixon Tech के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट प्राइस; कहा- 15000 रुपये के पार जाएगा स्टॉक
