BlackRock का भारत पर बड़ा दांव! Q4 में इन 8 शेयरों में खरीदी नई हिस्सेदारी; जानें किन कंपनियों पर जताया भरोसा

दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में भारत की 8 कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी है. Crompton Greaves Consumer Electricals, MTAR Technologies, Zee Entertainment और VA Tech Wabag जैसे शेयरों में निवेश कर कंपनी ने भारतीय बाजार पर अपना भरोसा जताया है.

ब्लैकरॉक निवेश Image Credit: @AI

BlackRock India Investment: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock ने एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा जताया है. वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के दौरान कंपनी ने भारत की 8 कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी है. इन निवेशों ने बाजार का ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि BlackRock जैसी वैश्विक निवेश दिग्गज आमतौर पर लंबी अवधि की संभावनाओं और मजबूत कारोबारी आधार वाली कंपनियों को प्राथमिकता देती है. BlackRock द्वारा खरीदी गई नई हिस्सेदारियां इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, मीडिया, शुगर, वाटर ट्रीटमेंट, बायोएनर्जी, एयरोस्पेस और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं.

Crompton Greaves Consumer Electricals

Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक, BlackRock ने Q4 में Crompton Greaves Consumer Electricals में 1.14 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी. कंपनी लाइटिंग, पंखे, पंप और घरेलू उपकरणों के कारोबार में सक्रिय है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.48 फीसदी गिरकर 281.15 रुपये पर पहुंच गया.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा भरोसा

BlackRock ने Hindustan Construction Company (HCC) में 1.08 फीसदी नई हिस्सेदारी ली है. कंपनी हाईवे, पुल, सुरंग, जलविद्युत परियोजनाओं और मेट्रो परियोजनाओं में काम करती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.72 फीसदी गिरकर 22.81 रुपये पर पहुंच गया.

Balrampur Chini Mills में भी एंट्री

देश की प्रमुख चीनी और एथेनॉल उत्पादक कंपनी Balrampur Chini Mills में BlackRock ने 1.06 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों के कारण इस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.90 फीसदी गिरकर 514.80 रुपये पर पहुंच गया.

CMS Info Systems पर भी लगाया दांव

कैश मैनेजमेंट और एटीएम सर्विस से जुड़ी CMS Info Systems में BlackRock ने 1.04 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी. कंपनी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को नकदी प्रबंधन और भुगतान सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.58 फीसदी गिरकर 304.50 रुपये पर पहुंच गया.

Praj Industries

Praj Industries में भी BlackRock ने 1.04 फीसदी नई हिस्सेदारी ली है. कंपनी बायोएनर्जी, एथेनॉल उत्पादन और वाटर ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखती है. भारत के जैव ईंधन पर बढ़ते फोकस के बीच कंपनी की विकास संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 8.21 फीसदी गिरकर 352.30 रुपये पर पहुंच गया.

हाई-टेक इंजीनियरिंग कंपनियों में रुचि

MTAR Technologies में BlackRock ने 1.04 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. यह कंपनी एयरोस्पेस, रक्षा, क्लीन एनर्जी और न्यूक्लियर पावर सेक्टर के लिए हाई-क्वालिटी उपकरण बनाती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.13 फीसदी गिरकर 7,879.50 रुपये पर पहुंच गया.

Zee Entertainment और VA Tech Wabag भी सूची में

मीडिया क्षेत्र की कंपनी Zee Entertainment Enterprises में BlackRock ने 1.02 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी है. वहीं, VA Tech Wabag में 1.01 फीसदी हिस्सेदारी ली गई है. दोनों कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति रखती हैं और लॉन्ग टर्म विकास की संभावनाओं के कारण निवेशकों का ध्यान आकर्षित करती रही हैं.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 1 June: 23,800 का अहम सपोर्ट टूटा, 1 जून को कैसी रहेगी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानें

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.