TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

झुनझुनवाला परिवार को बड़ा झटका, एक ब्लॉक डील और डूब गए 70000000 रुपये, 4% से ज्यादा टूटे शेयर

इस शेयर में राकेश झुनझुनवाला परिवार की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है. इस शेयर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. जिस नाते 19 जून को भारी बिकवाली देखने को मिली थी. IKS Health ने 19 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की थी. शेयर की लिस्टिंग 1,900 रुपये पर हुई थी, जो इश्यू प्राइस 1,329 रुपये से 43 फीसदी प्रीमियम था.

Rekha jhunkhunwala के इस शेयर में गिरावट. Image Credit: Canva, tv9

Inventurus Knowledge Solutions (IKS Health) के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह एक बड़ी ब्लॉक डील रही जिसमें लगभग 30 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ. इस डील की कुल कीमत 499 करोड़ रुपये रही. इस डील के बाद झुनझुनवाला परिवार 707.03 करोड़ डूब गए. शेयर अपने एक साल के हाई से 26 फीसदी गिर चुका है. कारोबार के दौरान इसमें जोरदार वॉल्यूम देखने को मिली थी.

शेयरों में गिरावट

इस डील के बाद कंपनी के शेयर BSE पर 4.91 फीसदी गिरकर 1,619.80 रुपये के भाव पर पहुंच गए. IKS Health के शेयर सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशनों में 14 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं. ये शेयर अपने एक साल के हाई से 26 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.

झुनझुनवाला परिवार के कितने डूबे?

इस शेयर में झुनझुनवाल परिवार की हिस्सेदारी 49 फीसदी है. 18 जून तक इसका मार्केट कैप 29232 करोड़ रुपये था. इस शेयर में 4.91 फीसदी की गिरावट के बाद इसके मार्केट कैप में 1,433.29 करोड़ की गिरावट आ गई. इस हिसाब से झुनझुनवाला परिवार के 707.03करोड़ डूब गए.

लॉक-इन पीरियड खत्म होते ही हुई बिकवाली

यह ब्लॉक डील कंपनी के IPO के छह महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के एक दिन बाद ही हुई. इस प्रतिबंध के हटते ही लगभग 10.5 करोड़ शेयर बाजार में ट्रेड के लिए उपलब्ध हो गए.

झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी

मार्च 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, IKS Health में झुनझुनवाला परिवार की तीन डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट्स निष्ठा, आर्यवीर, और आर्यमन कंपनी में प्रत्येक 16.37 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं. इसके अलावा रेखा झुनझुनवाला की व्यक्तिगत हिस्सेदारी 0.23 फीसदी है, जो उन्होंने IPO में नहीं बेची थी. कुल मिला-जुलाकर परिवार की इसमें 49.34 फीसदी हिस्सेदारी है.

IKS Health का शानदार IPO डेब्यू

  • IKS Health ने 19 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की थी.
  • कंपनी का 2,500 करोड़ रुपये का IPO 53 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था.
  • शेयर की लिस्टिंग 1,900 रुपये पर हुई थी, जो इश्यू प्राइस 1,329 रुपये से 43 फीसदी प्रीमियम था.

इसे भी पढ़ें- IRFC vs RVNL: कौन-सा रेलवे स्टॉक देगा बेहतर रिटर्न? जानें ऑर्डर बुक और फाइनेंशियल में कौन पावरफुल

कंपनी का बिजनेस मॉडल

IKS Health एक केयर एनेबलमेंट प्लेटफॉर्म चलाती है, जो अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के फिजिशियन एंटरप्राइजेज को सर्विसेज देती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.