TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

IRFC vs RVNL: कौन-सा रेलवे स्टॉक देगा बेहतर रिटर्न? जानें ऑर्डर बुक और फाइनेंशियल में कौन पावरफुल

आज, आपको 2 ऐसी कंपनियों के बारे में बताया गया है जो सरकारी हैं. दोनों की कंपनियां रेल मंत्रालय से जुड़ी हुई हैं. IRFC और RVNL ने हाल के वर्षों में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं. निवेशकों के लिए सवाल यह है कि IRFC और RVNL में से किस कंपनी में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

IRFC vs RVNL Image Credit: TV9

IRFC vs RVNL: रेलवे से जुड़ी कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों के बीच इन दिनों दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- IRFC और RVNL. इन दोनों कंपनियों ने हाल के वर्षों में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं. अब जब भारत सरकार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर जोर दे रही है, इससे इन कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जिसका असर इन कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. लेकिन निवेशकों के लिए सवाल यह है कि IRFC और RVNL में से किस कंपनी में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है?

IRFC

इसका मुख्य काम रेलवे के लिए फंड जुटाना है, ताकि ट्रेनों, इंजन, डिब्बों की खरीदारी की जा सके. IRFC का बिजनेस मॉडल आसान और स्थिर है, जिससे इसके मुनाफे और रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती है.

वित्तीय प्रदर्शन

  • पिछले 5 वर्षों में आय में 19.07 फीसदी और मुनाफे में 23.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • Q3 FY25 में नेट प्रॉफिट में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली, हालांकि रेवेन्यू स्थिर रहा.
  • डिविडेंड यील्ड 1.07 फीसदी है.

RVNL

RVNL रेल मंत्रालय के अधीन काम करती है. यह कंपनी रेलवे से जुड़ी प्रोजेक्ट जैसे नई रेल लाइनों का निर्माण, मेट्रो प्रोजेक्ट, पुल, स्टेशन इत्यादि के निर्माण में माहिर है.

RVNL का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

RVNL का परफॉर्मेंस इस बार थोड़ा कमजोर रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 4 फीसदी घटकर 459 करोड़ रुपये रह गया. साथ ही रेवेन्यू और EBITDA दोनों में लगभग 4-5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. EBITDA मार्जिन 6.7 फीसदी पर रहा था. इसका डिविडेंड यील्ड 0.51 फीसदी है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला 16,51,000 का ऑर्डर, शेयरों में लगा अपर सर्किट, भारी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा स्टॉक

किसका कितना ऑर्डर बुक?

31 मार्च 2025 तक, IRFC की बुक में कुल 8,877 करोड़ के रिकॉर्ड ऑर्डर मौजूद थे. वहीं, RVNL के पास करीब 97,000 करोड़ रुपये का स्ट्रांग ऑर्डर बुक है, जिसमें रेलवे, मेट्रो और विदेशों में चल रहे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

IRFC vs RVNL के शेयरों का हाल

स्टॉक1 महीने का रिटर्न1 साल का रिटर्न5 साल का रिटर्नकरंट भाव
RVNL -12 फीसदी-3 फीसदी1,900 फीसदी 386 रुपये
IRFC-6 फीसदी-24 फीसदी435 फीसदी139.49 रुपये
नोट- आंकड़े 19 जून के मुताबिक हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.