ब्रह्मोस मिसाइल डील से बढ़ सकती है डिफेंस कंपनियों की कमाई, HAL और Paras Defence समेत इन शेयरों पर रखें नजर
इंडोनेशिया ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर समझौता किया है. अगर यह डील फाइनल होती है तो कई भारतीय डिफेंस कंपनियों को फायदा मिल सकता है. ब्रह्मोस मिसाइल की सप्लाई चेन में Hindustan Aeronautics, Data Patterns, Paras Defence, Premier Explosives और PTC Industries जैसी कंपनियां शामिल हैं.
सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर एक नया एक्सपोर्ट मौका सामने आया है. इंडोनेशिया ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है. अगर यह डील फाइनल होती है तो कई भारतीय डिफेंस कंपनियों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है. दरअसल ब्रह्मोस मिसाइल के मैन्युफैक्चिरिंग और सप्लाई चेन में कई भारतीय कंपनियां अलग- अलग हिस्सों पर काम करती हैं. ऐसे में प्रोडक्ट बढ़ने से इन कंपनियों के ऑर्डर और कारोबार में भी तेजी आ सकती है.
Hindustan Aeronautics
Hindustan Aeronautics ब्रह्मोस प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाती है. कंपनी Sukhoi Su 30MKI फाइटर जेट को इस तरह मॉडिफाई करती है कि वह ब्रह्मोस मिसाइल को ले जा सके और लॉन्च कर सके. इसके अलावा HAL मिसाइल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के विकास और मेंटेनेंस सपोर्ट में भी योगदान देती है. कंपनी के शेयर 10 मार्च को 1 फीसदी की तेजी के साथ 4032 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने निवेशकों को पिछले 5 साल में 653 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Data Patterns
Data Patterns ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए फायर कंट्रोल सिस्टम विकसित किया है. इसके साथ ही कंपनी ने मिसाइल के सीकर सिस्टम का भी परीक्षण किया है जो लक्ष्य को पहचानने और उस पर निशाना साधने में अहम भूमिका निभाता है. कंपनी को हाल ही में ब्रह्मोस एयरोस्पेस से नए ऑर्डर भी मिले हैं. कंपनी के शेयर 10 मार्च को 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 3444 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने निवेशकों को पिछले 5 साल में 301 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Premier Explosives
Premier Explosives मिसाइल सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले हाई एनर्जी मटेरियल और रॉकेट मोटर बनाती है. यह कंपनी ब्रह्मोस के अलावा Astra, Akash और Agni जैसे कई अन्य मिसाइल प्रोग्राम में भी काम करती है. अगर ब्रह्मोस का उत्पादन बढ़ता है तो कंपनी को अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है.कंपनी के शेयर 10 मार्च को 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 490 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने निवेशकों को पिछले 5 साल में 1440 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Paras Defence
Paras Defence सीधे मिसाइल असेंबली का हिस्सा नहीं है लेकिन कंपनी एडवांस्ड ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और कंट्रोल सिस्टम बनाती है. यह कंपनी DRDO, HAL और Bharat Electronics जैसे संगठनों के साथ काम करती है. इसलिए ब्रह्मोस प्रोग्राम के विस्तार से इसे भी अप्रत्यक्ष फायदा मिल सकता है. कंपनी के शेयर 10 मार्च को 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 702 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने निवेशकों को पिछले 5 साल में 199 फीसदी का रिटर्न दिया है.
PTC Industries
PTC Industries डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए हाई परफॉर्मेंस मटेरियल और खास इंजीनियर्ड कंपोनेंट बनाती है. ब्रह्मोस प्रोग्राम के लिए कंपनी टाइटेनियम कंपोनेंट और खास कच्चा माल सप्लाई करती है. अगर मिसाइल का उत्पादन बढ़ता है तो PTC Industries की मांग भी बढ़ सकती है.कंपनी के शेयर 10 मार्च को 2.18 फीसदी की तेजी के साथ 17,608 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने निवेशकों को पिछले 5 साल में 470 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
