भागेंगे SBI के शेयर! 2 ब्रोकरेज हाउस बुलिश, बोले- खरीदो; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?

ब्रोकरेज ने SBI पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए मार्च 2027 के लिए 1,225 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. नतीजों के बाद SBI के शेयर में दबाव देखने को मिला. 11 मई 11 बजे तक शेयर 4.22 फीसदी गिरकर 976.3 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

SBI Image Credit: Canva, tv9

SBI Target Price : State Bank of India पर ब्रोकरेज हाउस Emkay Global Financial Services ने अपनी लंबी अवधि की BUY रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि चौथी तिमाही के नतीजों में बैंक ने क्रेडिट ग्रोथ के मामले में सेक्टर से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन मार्जिन पर दबाव और मुनाफे में अनुमान से कमजोरी के चलते शेयर में बिकवाली देखने को मिली. इस दौरान शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था. हालांकि, इस दौरान बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिली.

क्रेडिट ग्रोथ मजबूत, लेकिन मार्जिन में गिरावट

  • SBI ने Q4 में 17.2 फीसदी सालाना और 5.4 फीसदी तिमाही आधार पर मजबूत लोन ग्रोथ दर्ज की. लेकिन बैंक का NIM यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 18 बेसिस पॉइंट घटकर 2.8 फीसदी पर आ गया.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक इसकी मुख्य वजह कम यील्ड वाले कॉरपोरेट लोन पोर्टफोलियो में तेजी, T-Bill आधारित लेंडिंग और हालिया रेपो रेट कट का पूरा असर रही. इसके अलावा अन्य आय में कमजोरी और खर्च बढ़ने से बैंक का PAT यानी शुद्ध मुनाफा अनुमान से करीब 9 फीसदी कम रहा.
  • Q4 में SBI का PAT करीब 19,700 करोड़ रुपये और RoA यानी रिटर्न ऑन एसेट 1.1 फीसदी रहा. पूरे FY26 में बैंक ने 80,000 करोड़ रुपये का PAT और 1.1 फीसदी RoA दर्ज किया.

FY27 के लिए क्या है गाइडेंस?

  • SBI मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 13-15 फीसदी क्रेडिट ग्रोथ का अनुमान दिया है और कहा है कि ग्रोथ ऊपरी स्तर के करीब रह सकती है.
  • बैंक को उम्मीद है कि घरेलू NIM आगे चलकर 3 फीसदी तक पहुंच सकता है. इसकी वजह यह है कि कम यील्ड वाला कॉरपोरेट पोर्टफोलियो धीरे-धीरे या तो रन-ऑफ होगा या फिर T-Bill से MCLR आधारित लेंडिंग में शिफ्ट होगा.
  • Emkay ने FY27 के अनुमानित मुनाफे में करीब 6 फीसदी की कटौती की है, क्योंकि उसे आगे मार्जिन और ट्रेजरी गेन में कुछ नरमी दिख रही है. इसके बावजूद ब्रोकरेज को भरोसा है कि SBI मजबूत और व्यापक क्रेडिट ग्रोथ के दम पर करीब 1 फीसदी RoA और 15 फीसदी RoE देने में सक्षम रहेगा.

टारगेट प्राइस 1,225 रुपये बरकरार

  • ब्रोकरेज ने SBI पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए मार्च 2027 के लिए 1,225 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. वैल्यूएशन के लिहाज से स्टैंडअलोन बैंक को FY28 के अनुमानित ABV के 1.3 गुना पर वैल्यू किया गया है
  • Emkay का यह भी मानना है कि PSU बैंक मर्जर की किसी संभावित प्रक्रिया में SBI के शामिल होने की संभावना कम है. अगर शामिल होता भी है तो बैंक की बड़ी बैलेंस शीट और मजबूत स्थिति के चलते असर सीमित रहेगा.
  • वहीं, HDFC Securities ने 1195 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है.

शेयर में आज बड़ी गिरावट

नतीजों के बाद SBI के शेयर में दबाव देखने को मिला. 11 मई 11 बजे तक शेयर 4.22 फीसदी गिरकर 976.3 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

  • पिछले 1 हफ्ते में शेयर 8.62 फीसदी टूटा
  • पिछले 3 महीने में 14.67 फीसदी की गिरावट
  • वहीं 1 साल में अब भी 25.29 फीसदी का रिटर्न

11 मई 2026 तक SBI का मार्केट कैप 9,01,185.2 करोड़ रुपये है, जबकि शेयर का PE रेशियो 10.82 है.

इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.