Q4 नतीजों के बाद इस स्टॉक ने मचाया तहलका! आई 16% की रैली; EBITDA और मार्जिन में बड़ी छलांग, रखें शेयरों पर नजर
Q4FY26 में CarTrade Tech का नेट प्रॉफिट 54 फीसदी बढ़कर 64.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 203 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 169.5 करोड़ रुपये था.
CarTrade Tech के शेयरों में गुरुवार, 7 मई को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर 16 फीसदी तक उछल गया. कंपनी की मार्च 2026 की तिमाही का प्रदर्शन हर मोर्चे पर मजबूत रहा. बेहतर मुनाफा, बढ़ता रेवेन्यू और मार्जिन एक्सपेंशन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है.
मुनाफे में 54 फीसदी की शानदार बढ़त
Q4FY26 में CarTrade Tech का नेट प्रॉफिट 54 फीसदी बढ़कर 64.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 203 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 169.5 करोड़ रुपये था.
EBITDA और मार्जिन में दमदार सुधार
कंपनी का EBITDA 55 फीसदी की तेजी के साथ 71.4 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल यह 46 करोड़ रुपये था. सबसे खास बात यह रही कि EBITDA मार्जिन 800 बेसिस पॉइंट बढ़कर 35.2 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल 27.2 फीसदी था.
कंपनी ने क्या कहा?
CarTrade Tech ने अपने अर्निंग अपडेट में बताया कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर हर महीने औसतन 7.6 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए. इनमें से करीब 95 फीसदी ट्रैफिक ऑर्गेनिक रहा. कंपनी अब देशभर में 540 से ज्यादा फिजिकल लोकेशंस पर मौजूद है. कंपनी ने यह भी कहा कि FY26 में उसने अब तक का सबसे ज्यादा सालाना रेवेन्यू, मुनाफा और मार्जिन दर्ज किया है. इसमें Consumer Group, Remarketing और OLX India बिजनेस का बड़ा योगदान रहा.
AI और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
CarTrade Tech के चेयरमैन और फाउंडर विनय सांघी ने कहा कि कंपनी आगे AI-बेस्ड प्रोडक्ट्स और नई टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स पर फोकस करेगी. इससे ग्राहक अनुभव बेहतर होगा और बिजनेस एफिशिएंसी मजबूत होगी.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
नतीजों के बाद कंपनी का शेयर करीब 2,035 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि, इस तेजी के बावजूद साल 2026 में अब तक शेयर करीब 28 फीसदी गिर चुका है. 7 मई 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,349.79 करोड़ रुपये रहा.
इसे भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bharti Airtel ने HDFC Bank को पछाड़ा! अब Reliance के बाद बनी दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, शेयरों में 2.6% तेजी
अब शेयरों की तरह खरीद-बेच सकेंगे सोना! NSE ने शुरू की Electronic Gold Receipt की लाइव ट्रेडिंग
Stock Market Outlook: कौन सी रणनीति अपना रहे निवेशक, किस लेवल पर सपोर्ट; एक्सपर्ट्स से जानें कल कैसी रहेगी बाजार की चाल
