पेनी स्टॉक से मल्टीबैगर बना CG Power, 5 साल में 1 लाख को बनाया 1.09 करोड़
इस शेयर ने लंबी अवधि के निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. हालांकि, हाल के महीनों में इसमें हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है, फिर भी यह एक मजबूत कंपनी के रूप में उभरी है. यदि आप लंबी अवधि के निवेश की सोच रहे हैं तो इस तरह के स्टॉक्स पर नजर बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं
CG Power and Industrial Solutions: अगर आपको लगता है कि शेयर बाजार में निवेश करना पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है, तो यह पूरी तरह सही नहीं है. शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के लिए अच्छी रिसर्च और धैर्य की जरूरत होती है. कई बार छोटे और कम कीमत वाले शेयर भी लंबी अवधि में शानदार रिटर्न देते हैं. ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक है CG Power and Industrial Solutions, जिसने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है. आइए आपको इस मल्टीबैगर शेयर के बारे में विस्तार से बताते हैं.
CG Power के शेयर की कीमत में जबरदस्त उछाल
साल 2020 में इस शेयर की कीमत मात्र 5.85 रुपये थी, लेकिन आज यह 638 रुपये तक पहुंच चुका है. यानी इसने 10,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू 1.09 करोड़ रुपये हो गई होती.
CG Power के शेयर का प्रदर्शन
- पिछले 25 सालों में: 13,838 फीसदी की बढ़त
- पिछले 1 साल में: 34.44 फीसदी की तेजी
- पिछले 6 महीनों में: 12.50 फीसदी की गिरावट
- पिछले 1 महीने में: 10.23 फीसदी की बढ़त
- इस साल (YTD) अब तक: 13.10 फीसदी की गिरावट

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन अभी भी लंबी अवधि में निवेशकों को मोटा मुनाफा दिया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार के फैसले से विजय केडिया के स्टॉक को बड़ा फायदा, शेयर में तेजी!
CG Power का डिविडेंड अनाउंसमेंट
CG Power and Industrial Solutions ने अपने निवेशकों के लिए एक और अच्छी खबर दी है. कंपनी ने FY 2024-25 के लिए 1.30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसकी फेस वैल्यू 2 रुपये है इस लिहाज से कंपनी से दी जाने वाली डिविडेंडड प्रति शेयर के फेस वैल्यू का 65 फीसदी है. इसके लिए कंपनी ने 22 मार्च 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. कंपनी इस डिविडेंड का भुगतान कंपनी से 16 अप्रैल 2025 के बाद किया जाएगा
डिस्क्लेमर– मनी9लाइव किसी शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता. किसी भी तरह के निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगी.
Latest Stories
Nasdaq Trading Hours: Nasdaq में अब 23 घंटे ट्रेडिंग, दिसंबर से शुरू हो सकती है नई व्यवस्था
Opening Bell: कारोबार के दूसरे दिन भी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसला; Crude Oil ने बढ़ाई चिंता
Stock to Watch Today: एयरटेल, पेटीएम, स्पाइसजेट और ONGC के शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल
