ब्रोकरेज को इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, 9 फीसदी तक उछाल का टारगेट; जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस

Choice Broking ने Datamatics Global Services, NLC India और Exide Industries पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार मजबूत तकनीकी संकेतों के चलते इन शेयरों में 9 से 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है. Datamatics के लिए 910 रुपये, NLC India के लिए 385 रुपये और Exide Industries के लिए 445 रुपये का टारगेट दिया गया है.

कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी की उम्मीद बनी हुई है. Image Credit: money9live

2 जून को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती के साथ बंद हुआ, IT शेयरों में खरीदारी और चुनिंदा सेक्टरों में तेजी के चलते Nifty 50 फिर 23,400 के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा. सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 74,649.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 100.95 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 23,483.55 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत तकनीकी संकेतों के चलते इन शेयरों में आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. Datamatics Global Services, NLC India और Exide Industries को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया गया है. इन शेयरों के लिए स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस भी तय किए गए हैं. आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज को किन वजहों से इन स्टॉक्स में तेजी की उम्मीद है.

शेयरखरीदारी स्तर (CMP)स्टॉप लॉसटारगेट प्राइस
Datamatics Global Services₹834.75₹795₹910
NLC India₹349.10₹330₹385
Exide Industries₹406.25₹385₹445

Datamatics Global Services

Choice Broking ने Datamatics Global Services पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 834.75 रुपये के आसपास खरीदारी की राय दी गई है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 910 रुपये रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 9 फीसदी अधिक है.

तकनीकी रूप से शेयर ने डेली चार्ट पर Symmetrical Triangle Pattern से ब्रेकआउट दिया है. इसके अलावा स्टॉक ने साइडवेज रेंज को भी पार किया है. बढ़ते वॉल्यूम और RSI में मजबूती शेयर में नई खरीदारी का संकेत दे रहे हैं.

NLC India

ब्रोकरेज ने NLC India में भी खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 349.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी की राय दी गई है, जबकि टारगेट 385 रुपये रखा गया है. यह मौजूदा भाव से करीब 10 फीसदी की संभावित तेजी दर्शाता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक स्टॉक ने 20 दिन के EMA के पास मजबूत सपोर्ट लिया है और वहां से अच्छी रिकवरी दिखाई है. शेयर लगातार Higher High और Higher Low का पैटर्न बना रहा है, जो तेजी का संकेत माना जाता है.

Exide Industries

Choice Broking ने Exide Industries पर भी बुलिश रुख अपनाया है. ब्रोकरेज ने 406.25 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह देते हुए 445 रुपये का टारगेट दिया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 10 फीसदी की संभावित बढ़त का संकेत है.

तकनीकी चार्ट पर शेयर ने Bullish Engulfing Candlestick Pattern बनाया है. इस पैटर्न ने पिछले तीन कारोबारी सत्रों की पूरी रेंज को कवर किया है, जो मजबूत खरीदारी की ओर इशारा करता है.

यह भी पढ़ें- NHPC OFS से ₹4600 करोड़ मिलने की उम्मीद, पहले दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब; सरकार ने पूरे ग्रीनशू ऑप्शन का इस्तेमाल किया

वॉल्यूम और RSI दे रहे तेजी के संकेत

तीनों शेयरों में एक समान बात मजबूत वॉल्यूम और तकनीकी संकेतकों का सकारात्मक रुख है. Datamatics, NLC India और Exide Industries में हाल के कारोबारी सत्रों के दौरान खरीदारी की भागीदारी बढ़ी है. RSI और EMA जैसे प्रमुख संकेतक भी तेजी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.