Cochin Shipyard के OFS को पहले दिन शानदार रिस्पांस, इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने लगाए 2900 करोड़ रुपये से ज्यादा के दांव
Cochin Shipyard के ऑफर फोर सेल को पहले दिन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली. उनके लिए रिजर्व हिस्सा 3.52 गुना सब्सक्राइब हुआ और 2900 करोड़ रुपये से अधिक की बिडिंग प्राप्त हुईं. मजबूत मांग को देखते हुए सरकार ने पूरा ग्रीन शू विकल्प लागू करने का फैसला किया है.
Cochin Shipyard OFS: सरकार की ओर से Cochin Shipyard में हिस्सेदारी बेचने के लिए लाया गया ऑफर फोर सेल पहले ही दिन जबरदस्त सफल रहा. इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्सने इस इश्यू को जोरदार रिस्पांस दी और 2900 करोड़ रुपये से अधिक की दांव लगाईं. पहले दिन यह हिस्सा कई गुना सब्सक्राइब हो गया. मजबूत मांग को देखते हुए सरकार ने ग्रीन शू विकल्प का भी पूरा इस्तेमाल करने का फैसला किया है. अब 8 जुलाई को खुदरा निवेशकों के लिए बोली लगाने का मौका होगा. इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को करीब 1800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.
3.5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ OFS
Cochin Shipyard के ऑफर फोर सेल को पहले दिन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से शानदार रिस्पांस मिली. उनके लिए रिजर्व हिस्से के मुकाबले 3.52 गुना अधिक बिडिंग आईं. करीब 59.66 लाख शेयरों के मुकाबले 2.10 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन मिले. इससे साफ है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर मजबूत बना हुआ है. इसी वजह से सरकार ने पूरा ग्रीन शू विकल्प लागू करने का फैसला किया.
सरकार बेचेगी 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी
इस दो दिन के ऑफर फोर सेल के तहत सरकार Cochin Shipyard में 5.04 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच रही है. इसमें 2.52 फीसदी का मूल इश्यू और 2.52 फीसदी का अतिरिक्त ग्रीन शू विकल्प शामिल है. सरकार फिलहाल कंपनी में 67.91 फीसदी हिस्सेदारी रखती है. इस बिक्री के बाद भी सरकार कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार बनी रहेगी.
1400 रुपये रखा गया फ्लोर प्राइस
सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह कंपनी के पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव से करीब 7 फीसदी कम है. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यह कीमत रियायती स्तर पर रखी गई है. फ्लोर प्राइस के आधार पर इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की बोलियों का मूल्य 2900 करोड़ रुपये से अधिक रहा. इससे इश्यू की मजबूत मांग का पता चलता है.
Latest Stories
इन 3 शेयरों में मिल सकता है 8 फीसदी तक का रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; रखें नजर
Nifty Outlook July 8: कैसा है निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेड, नेगेटिव कैंडल क्या दे रही संकेत? जानें- कल कैसी रहेगी बाजार की चाल
Closing Bell: 4 दिन की तेजी थमी, निफ्टी 24400 के नीचे और सेंसेक्स 104 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे
