डेटा सेंटर बूम से केबल कंपनियों पर बढ़ा फोकस, इन 5 स्टॉक पर रखें नजर; मजबूत है फाइनेंस

भारत में तेजी से बढ़ते डाटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से केबल और वायर कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले वर्षों में डाटा सेंटर क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी होने से बिजली और डाटा ट्रांसमिशन से जुड़ी कंपनियों की मांग बढ़ सकती है. इसी वजह से Polycab India, KEI Industries और RR Kabel जैसी कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं.

डाटा सेंटर Image Credit: FREE PIK

Cable wire stocks: भारत में तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण केबल और वायर कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में डेटा सेंटर इंडस्ट्री के विस्तार से बिजली और डेटा ट्रांसमिशन से जुड़ी कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. इसी वजह से Polycab, KEI और RR Kabel जैसी कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है.

तेजी से बढ़ रहा केबल इंडस्ट्री का बाजार

रिपोर्ट के अनुसार भारत का वायर और केबल बाजार 2024 में लगभग 9.32 बिलियन डॉलर का था, जो 2032 तक बढ़कर करीब 17.08 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. इस दौरान बाजार लगभग 7.94 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ने का अनुमान है. इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, शहरी विकास और डिजिटल नेटवर्क में बढ़ते निवेश इस ग्रोथ के प्रमुख कारण हैं.

डेटा सेंटर इंडस्ट्री से बढ़ेगी मांग

जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2024 में लगभग 950 मेगावॉट से बढ़कर 2030 तक करीब 8 गीगावॉट तक पहुंच सकती है. बढ़ती क्लाउड सर्विसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, डेटा लोकलाइजेशन नियम और डिजिटल सर्विसेज की बढ़ती मांग इस सेक्टर की ग्रोथ को तेज कर रही है.

डेटा सेंटर में केबल क्यों हैं अहम

डेटा सेंटर में केबल और वायर बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये सर्वर, नेटवर्किंग इक्विपमेंट और डेटा स्टोरेज सिस्टम के बीच तेज और सुरक्षित डेटा ट्रांसमिशन सुनिश्चित करते हैं. फाइबर ऑप्टिक और हाई क्वालिटी कॉपर केबल हाई स्पीड कनेक्टिविटी, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क स्थिरता प्रदान करते हैं. ऐसे में कुछ केबल कंपनियों पर बाजार की नजर बनी हुई है.

Polycab India

Polycab India भारत की सबसे बड़ी वायर और केबल कंपनियों में से एक है. कंपनी के रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है. Q3 FY25 में 5226 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, Q3 FY26 में बढ़कर 7636 करोड़ रुपये हो गया. इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 464 करोड़ रुपये से बढ़कर 630 करोड़ रुपये पहुंच गया.

KEI Industries

KEI Industries भारत की प्रमुख मल्टीनेशनल केबल निर्माता कंपनी है और 60 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है. Q3 FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 2472 करोड़ रुपये था, जो Q3 FY26 में बढ़कर 2955 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान नेट प्रॉफिट 165 करोड़ रुपये से बढ़कर 235 करोड़ रुपये हो गया.

RR Kabel

RR Kabel घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में वायर, केबल और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है. कंपनी का रेवेन्यू Q3 FY25 के 1782 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3 FY26 में 2536 करोड़ रुपये हो गया. इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 118 करोड़ रुपये हो गया.

Finolex Cables

Finolex Cables भारत की प्रमुख केबल निर्माता कंपनियों में शामिल है. Q3 FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 1182 करोड़ रुपये था, जो Q3 FY26 में बढ़कर 1599 करोड़ रुपये हो गया.

KSH International

KSH International ट्रांसफॉर्मर, मोटर और अन्य इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट में इस्तेमाल होने वाले कॉपर और एल्यूमिनियम कंडक्टर बनाती है. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 818 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक कर पाएंगे LPG सिलेंडर, गैस के दाम बढ़ने के बाद नई सख्ती; ईरान संकट का असर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.