डाटा है नया सोना… FIIs ने इन 4 स्टॉक्स में बढ़ाया दांव, 19% तक हिस्सेदारी; क्या ये बनेंगे अगले मल्टीबैगर?
हर दिन करोड़ों लोग मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे हर दिन बहुत ज्यादा डाटा बन रहा है. इस डाटा को संभालने के लिए बड़ी-बड़ी इमारतों में बने डेटा सेंटर काम करते हैं. अब इस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. खासकर विदेशी निवेशक यानी FIIs कुछ कंपनियों में लगातार पैसा लगा रहे हैं.
5 Data Center Stocks With FIIs Holdings: आज की दुनिया पूरी तरह डाटा पर चल रही है. हर दिन करोड़ों लोग मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे हर दिन बहुत ज्यादा डाटाबन रहा है. इस डाटा को संभालने के लिए बड़ी-बड़ी इमारतों में बने डाटा सेंटर काम करते हैं. डाटा सेंटर को आसान भाषा में समझें तो यह ऐसी जगह होती है जहां कंप्यूटर, सर्वर और नेटवर्क सिस्टम लगातार काम करते हैं.
यहां डाटा को स्टोर और प्रोसेस किया जाता है. अब इस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. खासकर विदेशी निवेशक यानी FIIs कुछ कंपनियों में लगातार पैसा लगा रहे हैं. इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में डाटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों में बड़ा ग्रोथ देखने को मिल सकता है.
डेटा सेंटर सेक्टर क्यों है खास
आज हर दिन दुनिया में बहुत तेजी से डाटा बन रहा है. मोबाइल, इंटरनेट और नई टेक्नोलॉजी जैसे AI और IoT की वजह से डेटा की मांग और बढ़ रही है. इस वजह से डाटा सेंटर की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. यही कारण है कि इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं.
Voltas
Voltas डाटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले कूलिंग सिस्टम बनाती है. डाटा सेंटर में मशीनें लगातार चलती हैं, इसलिए उन्हें ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है. Voltas इसी काम के लिए खास मशीनें बनाती है. कंपनी की बिक्री और मुनाफा पिछले कुछ सालों में बढ़ा है. हालांकि कुछ चुनौतियां भी रही हैं, लेकिन कंपनी के पास अच्छा ऑर्डर बुक है.
ABB India
ABB India डाटा सेंटर को बिजली और ऑटोमेशन से जुड़ी सुविधाएं देती है. यह कंपनी डाटा सेंटर को ज्यादा Energy-efficient बनाने में मदद करती है. इसके प्रोडक्ट्स पहले से ही कई बड़े डाटा सेंटर में इस्तेमाल हो रहे हैं. कंपनी की ग्रोथ भी मजबूत रही है.
RailTel
RailTel डाटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में तेजी से काम बढ़ा रही है. कंपनी कई शहरों में नए डाटा सेंटर बना रही है. इसके अलावा विदेश में भी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. सरकार की हिस्सेदारी होने से कंपनी को मजबूत सपोर्ट मिलता है.
Kirloskar Oil Engines
Kirloskar Oil Engines डाटा सेंटर के लिए जरूरी पावर बैकअप सिस्टम बनाती है. डाटा सेंटर में बिजली का लगातार रहना जरूरी होता है, इसलिए जनरेटर और इंजन की जरूरत होती है. कंपनी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और नए प्लान पर काम कर रही है.
| कंपनी का नाम | कुल FII हिस्सेदारी |
|---|---|
| Voltas | 18.44% |
| ABB India | 8.2% |
| RailTel Corporation | 3.72% |
| Kirloskar Oil Engines | 10.79% |
इन कंपनियों में FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी यह दिखाती है कि डाटा सेंटर सेक्टर में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं. डाटा सेंटर से जुड़ी कंपनियां आने वाले समय में बड़ा रोल निभा सकती हैं और निवेशकों के लिए मौका बन सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा
Coal India पर 2 ब्रोकरेज बुलिश, मिक्स्ड नतीजे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक मजबूत, जानें कहां तक जाएंगे शेयर?
डिविडेंड और मुनाफे का डबल असर! ग्लास कंटेनर बनाने वाली कंपनी के शेयर एक पल में 15% उछले, निवेशकों की चांदी
