Paras Defence, BEL समेत ये शेयर बने रॉकेट! ₹52,000 करोड़ के बूस्ट से डिफेंस स्टॉक्स बमबम, सरकार का मेगा प्लान

52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को Defence Acquisition Council (DAC) की मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. HAL, BEL, Zen Technologies, Bharat Dynamics और Paras Defence समेत कई कंपनियों के शेयर 5% तक चढ़े.

डिफेंस शेयर पर रखें खास ध्यान Image Credit: @Money9live

Defence Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को डिफेंस सेक्टर के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली. सरकार की ओर से 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद Hindustan Aeronautics (HAL), Bharat Electronics (BEL), Zen Technologies समेत कई रक्षा कंपनियों के शेयर 5 फीसदी तक चढ़ गए. इस तेजी से Nifty India Defence Index भी 1.14 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा.

Zen Technologies और Paras Defence and Space Technologies सबसे बड़े गेनर

सरकार की ओर से रक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलने के बाद सोमवार को डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. Hindustan Aeronautics (HAL), Bharat Electronics (BEL), Zen Technologies और कई दूसरे कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक उछल गए. वहीं, Nifty India Defence Index में 1.14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

इंडेक्स में Zen Technologies और Paras Defence and Space Technologies सबसे बड़े गेनर हैं दोनों के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़े. इनके अलावा Bharat Dynamics, Bharat Electronics (BEL), Data Patterns (India) और Solar Industries India के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई.

दूसरे डिफेंस कंपनियों में MTAR Technologies, Hindustan Aeronautics (HAL), Dynamatic Technologies, Mazagon Dock Shipbuilders और Mishra Dhatu Nigam के शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.

₹52,000 करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरी

डिफेंस शेयरों में यह तेजी उस फैसले के बाद आई, जिसमें रक्षा मंत्रालय की Defence Acquisition Council (DAC) ने शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से 52,000 करोड़ रुपये के कई रक्षा खरीद प्रस्तावों को प्रशासनिक मंजूरी दी.

सेना के लिए किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी?

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सेना के लिए Anti-Unmanned Aerial Vehicles (UAV) Electronic Warfare System ‘Akash Tarnag’, Man Portable Anti-Tank Guided Missile (MPATGM), Medium-Range Surface-to-Air Missile (MRSAM) Weapon System, Very Short Range Air Defence System (V-SHORADS), टैंकों के लिए Active Protection System और Jet-Based Kamikaze Drone System की खरीद को मंजूरी दी गई है.

नौसेना और वायुसेना को भी मिलेगा फायदा

भारतीय नौसेना के लिए Multi-Influence Ground Mine (MIGM), Naval Shipborne Unmanned Aerial System (NSUAS) और Electric Propulsion System के लिए Land-Based Testing Facility (LBTF) स्थापित करने की मंजूरी दी गई है.

वहीं, भारतीय वायुसेना के लिए Fixed-Wing Based High Altitude Pseudo Satellite (FW-HAPS) समेत अन्य प्रस्तावों को भी DAC ने मंजूरी दी है.

इसे भी पढ़ें- ₹1,432 करोड़ का ऑर्डर बुक, अब ₹52,000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नजर, 5 साल में 3800% रिटर्न; इस डिफेंस स्टॉक पर रखें नजर