5 साल में दिया 257276% का मेगा मल्टीबैगर रिटर्न, अब नया ऑर्डर मिलते ही 10% और उछला ₹218 का यह शेयर

भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 470 अंकों से ज्यादा और निफ्टी 24,400 के पार कारोबार कर रहे हैं. इस बीच डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर 10% अपर सर्किट पर पहुंच गए, जिसकी वजह ₹435.71 करोड़ का नया डेटा सेंटर ऑर्डर है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर दबाव में हैं.

Diamond Power 10% उछला Image Credit: Money9 Live

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. बीएसई सेंसेक्स 472.21 अंक (+0.61%) की बढ़त के साथ 78,236.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 50 (NIFTY 50) भी 144.70 अंकों की तेजी लेकर 24,415.55 के स्तर पर मजबूत बना हुआ है. बाजार के इस उतार-चढ़ाव के बीच आज कुछ चुनिंदा शेयरों में बड़ा मूवमेंट देखने को मिल रहा है.

डायमंड पावर में 10% का अपर सर्किट

ऑर्डर मिलने की खबर के बाद डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज 10 फीसदी का जोरदार उछाल आया है. कंपनी को हैदराबाद में 310 मेगावाट के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए 435.71 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी एलएंडटी (L&T) और ब्लू स्टार जैसे दिग्गजों के प्रोजेक्ट के लिए हाई व लो टेंशन पावर केबल्स की सप्लाई करेगी. बीते पांच वर्षों में कंपनी ने निवेशकों को 257276.47% का रिटर्न दिया है.

अब कंपनी को फिर एक प्रोजेक्ट मिलने के बाद स्टॉक के तरफ निवेशक आकर्षित हो रहे हैं.

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट

एक तरफ जहां बाजार में तेजी है और डायमंड पावर जैसे शेयर दौड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में आज सुस्ती देखी जा रही है और यह गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: जून के दूसरे पखवाड़े में बदला FII का रुख! ₹14100 करोड़ की खरीदारी; जानिए किन सेक्टर पर फिदा हुआ ‘स्मार्ट मनी’

इन शेयरों पर भी टिकी हैं नजरें

  • बंधन बैंक: पहली तिमाही के शानदार अपडेट के बाद यह शेयर 2% चढ़ गया है. बैंक के लोन और एडवांस 16.4% बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं.
  • ग्रेन्यूल्स इंडिया: अमेरिकी रेगुलेटर से अपनी दवा के लिए ‘सोल फर्स्ट-टू-फाइल’ स्टेटस मिलने के बाद कंपनी का शेयर करीब 2% मजबूत हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.