2067% का रिटर्न, 23758 का ऑर्डर बुक, अब ये डिफेंस कंपनी दे रही ₹7.50 का अंतरिम डिविडेंड, Q3 नतीजे रहे दमदार
डिफेंस दिग्गज Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. इसकी नेट कमाई और मुनाफे से कंपनी के मजबूत ऑपरेशन का संकेत मिला. इसी के चलते कंपनी ने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है.
Defence Stocks: डिफेंस दिग्गज Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. जिसमें कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान ना सिर्फ उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़ा, बल्कि मुनाफे में भी इजाफा हुआ है. ऐसे में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है.
कितना दे रही डिविडेंड?
देश की प्रमुख डिफेंस शिपयार्ड और नवरत्न कंपनी मझगांव ने निवेशकों को खुश करते हुए बोर्ड ने ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹7.50 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. 13 फरवरी 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है और भुगतान 7 मार्च तक किया जाएगा. यह कंपनी की मजबूत कैश फ्लो और शेयरधारकों को रिटर्न देने की कंपनी की क्षमता को दिखाता है.
कैसा रहा रिजल्ट?
- देश की प्रमुख डिफेंस शिपयार्ड और नवरत्न कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.3% बढ़कर ₹877.78 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹807.04 करोड़ था.
- कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 14.6% की बढ़त के साथ ₹3,601.09 करोड़ रही.
- मजबूत ऑर्डर एक्जीक्यूशन और रक्षा मंत्रालय के बड़े प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.
- प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹1,119.63 करोड़ रहा और प्रति शेयर आय (EPS) ₹21.81 दर्ज की गई.
- पूरे वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी ने ₹2,081.41 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹9,155.92 करोड़ की रेवेन्यू हासिल की है.
- स्टैंडअलोन आधार पर भी मुनाफा 9% बढ़कर ₹837.13 करोड़ रहा.
मजबूत ऑर्डर बुक
₹96,000 करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली यह कंपनी भारत की समुद्री सुरक्षा और ‘मेक इन इंडिया’ मिशन में अहम भूमिका निभा रही है. कंपनी के पास ₹23,758 करोड़ का बड़ा ऑर्डर बुक है. शेयर की वर्तमान कीमत 2,389 रुपये है. सालभर में इसने 8 फीसदी का रिटर्न दिया है. लॉन्ग टर्म में देखें तो इसने 3 साल में 542 फीसदी और पिछले 5 साल में 2,000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




