इन 2 कर्जमुक्त कंटेनर कंपनियों पर रखें नजर, सरकार के ₹10,000 करोड़ के पैकेज से मिल सकता है बूस्ट, रिटर्न में देखें कितना दम
सरकार ने हाल ही में बजट 2026 के दौरान घरेलू कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ की योजना का ऐलान किया था. इसका फायदा कुछ कंपनियां उठा सकती हैं. इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और ऑर्डर बुक में तेजी आने की उम्मीद है. चूंकि दोनों कंपनियों पर एक रुपये का भी कर्ज नहीं है और हालिया तिमाहियों में मुनाफा दर्ज किया है, ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं.
Container Manufacturing Stocks: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने घरेलू कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ की योजना का ऐलान किया है. इससे देश को कंटेनर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने, आयात पर निर्भरता कम करने और देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इसका फायदा चुनिंदा कंटेनर बनाने वाली कंपनियों को मिल सकता है. आज हम आपको 2 ऐसे ही कंटेनर स्टॉक्स के बारे में बताएंगे जो पूरी तरह कर्जमुक्त हैं, और इनमें ग्रोथ की काफी संभावनाए हैं.
Trans Freight Containers Ltd.
Trans Freight Containers Ltd. (TFC) मुख्य रूप से समुद्री माल ढुलाई (marine freight) के लिए कार्गो कंटेनरों का निर्माण और निर्यात करती है. 1974 में स्थापित, यह कंपनी मुंबई में है. कंपनी विभिन्न उद्योगों के लिए ट्रक बॉडी पैनल भी बनाती है, जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, फूड एंड बेवरेज और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं.
कंपनी की वित्तीय स्थिति
Trans Freight के Q2 FY26 (सितंबर तिमाही) के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी ने सीमित ऑपरेशनल गतिविधि के बावजूद मुनाफा दर्ज किया. कंपनी की कुल आय करीब ₹0.45 करोड़ रही, जबकि नेट प्रॉफिट ₹0.33 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में लगभग 450% की मजबूत बढ़त दिखाता है. कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन भी करीब 73% रहा, जो अन्य आय के सपोर्ट से बेहतर दिखा. हालांकि ऑपरेटिंग रेवेन्यू यानी मुख्य बिजनेस से सेल्स कम रही, लेकिन खर्च नियंत्रित रहने से कंपनी मुनाफे में रही. फिलहाल Q3 FY26 के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं और कंपनी ने इसके लिए बोर्ड मीटिंग 13 फरवरी तय की गई है.
एक रुपये का भी नहीं है कर्ज
कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो जीरो है, यानी इस पर एक रुपये का भी कर्ज नहीं है. इसकी मार्केट कैप 18 करोड़ रुपये है. इसकी ROE 4.28 फीसदी है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 24.90 रुपये है. हफ्ते भर में ये 17 फीसदी चढ़ा है. हालांकि सालभर में इसने 33 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.
Duro Pack Ltd
Duro Pack Ltd एक पैकेजिंग और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए अलग-अलग तरह के कंटेनर और पैकेजिंग सॉल्यूशंस तैयार करती है. यह कंपनी प्लास्टिक जार, कैन, ड्रम, बोतलें, टैंक और अन्य स्टोरेज कंटेनर बनाती है, जिनका इस्तेमाल केमिकल, फूड, फार्मा, ऑयल, लुब्रिकेंट्स और एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर्स में किया जाता है.
कंपनी की वित्तीय स्थिति
Duro Pack के Q3 FY25-26 (दिसंबर तिमाही) के नतीजे उपलब्ध डेटा के मुताबिक कंपनी ने इस तिमाही में करीब ₹0.50 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछली तिमाही और पिछले वर्ष के समान अवधि से कुछ बढ़ा हुआ है. इस दौरान कुल रेवेन्यू लगभग ₹10.58 करोड़ रही और कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी सकारात्मक दिखा.
कर्जमुक्त है कंपनी
कंटेनर बनाने वाली Duro Pack पूरी तरह से कर्जमुक्त है. इसका भी डेट टू इक्विटी रेशियो जीरो है. इसका ROE 7.54 फीसदी है. इसकी मार्केट कैप 31 करोड़ रुपये है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 59.61 रुपये है. हफ्ते भर में ये 8 फीसदी उछला है. हालांकि सालभर में इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. मगर लॉन्ग टर्म में देखें तो 5 साल में इसने 350 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2067% का रिटर्न, 23758 का ऑर्डर बुक, अब ये डिफेंस कंपनी दे रही ₹7.50 का अंतरिम डिविडेंड, Q3 नतीजे रहे दमदार
LIC के स्टॉक्स में बंपर रैली, ऐसा क्या हुआ कि इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार, जानें पूरा मामला
चमक फीकी पड़ते ही बाजार में हाहाकार, चांदी और सोने के ETF 8% तक टूटे, निवेशकों के लिए चेतावनी या मौका
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी
