बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी

निफ्टी में Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv, Trent और ICICI Bank जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये टॉप गेनर वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर Max Healthcare, NTPC, Tata Steel, ONGC और TCS जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा. वहीं, भारतीय रुपया 90.26 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 90.35 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

RBI MPC का बाजार पर असर Image Credit: Canva, tv9

Stock Market Opening Bell: RBI MPC से फैसले से पहले भारतीय बाजार अलर्ट नजर आया. 6 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25600 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि सेंसेक्स भी सीमित दायरे में कमजोर नजर आया. सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 79.77 अंक यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 83,234.16 के स्तर पर था, वहीं निफ्टी 36.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,606.75 पर कारोबार कर रहा था. एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो, जहां करीब 935 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1206 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और 167 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं था.

निफ्टी पर चढ़ने वाले शेयर

निफ्टी में Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv, Trent और ICICI Bank जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये टॉप गेनर वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर Max Healthcare, NTPC, Tata Steel, ONGC और TCS जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा.

LIC में तूफानी तेजी

आज के कारोबार में LIC के शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली. इस दौरान शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 891 रुपये पर चला गया.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

रुपये में तेजी

शेयर बाजार की कमजोरी के बीच रुपये में हल्की मजबूती देखने को मिली. शुक्रवार को भारतीय रुपया 90.26 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 90.35 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

  • एशियाई बाजार में बिकवाली ( 9:05 AM तक )
  • गिफ्ट निफ्टी में 4 5अंकों की गिरावट देखने को मिली थी.
  • जापान के निक्केई में 310 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 366 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में आधा फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 37 अंकों की गिरावट रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी की बिकवाली देखने को मिली.

5 फरवरी को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 5 फरवरी को जोरदार बिकवाली रही. सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 133 अंक फिसलकर 25,642 के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी. इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट नजर आई थी.

इसे भी पढ़ें- इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.