OTT Releases This Week: हॉरर से कॉमेडी तक, चर्चित सीरीज से भरा पूरा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म; चेक करें लिस्ट

बड़े सितारों वाली फिल्मों से लेकर चर्चित वेब सीरीज और खास डॉक्यूमेंट्री तक, इस हफ्ते रिलीज होने वाले टाइटल्स आपकी वॉचलिस्ट लंबी कर सकते हैं. प्रभास की डर और फैंटेसी से भरी फिल्म हो या कपिल शर्मा की कॉमिक कहानी, या फिर नेटफ्लिक्स की मशहूर कोर्टरूम सीरीज का नया सीजन. हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. विस्तार में जानिए इस हफ्ते के टॉप OTT रिलीज की पूरी लिस्ट.

OTT Image Credit: Canva/Money9 live

Upcoming OTT: नया हफ्ता शुरू होते ही अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार OTT पर क्या देखा जाए. इस हफ्ते रोमांस और कॉमेडी से लेकर हॉरर, थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा तक, हर तरह का कंटेंट इस बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे रहा है. बड़े सितारों वाली फिल्मों से लेकर चर्चित वेब सीरीज और खास डॉक्यूमेंट्री तक, इस हफ्ते रिलीज होने वाले टाइटल्स आपकी वॉचलिस्ट लंबी कर सकते हैं. प्रभास की डर और फैंटेसी से भरी फिल्म हो या कपिल शर्मा की कॉमिक कहानी, या फिर नेटफ्लिक्स की मशहूर कोर्टरूम सीरीज का नया सीजन. हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. विस्तार में जानिए इस हफ्ते के टॉप OTT रिलीज की पूरी लिस्ट.

The Raja Saab

यह फिल्म 6 फरवरी को JioHotstar पर रिलीज होगी. यह हॉरर और कॉमेडी का मेल है. कहानी एक ऐसे युवक की है, जो अपने दादा को खोजते-खोजते रहस्यमयी घटनाओं में फंस जाता है. इसमें Prabhas, Sanjay Dutt और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में हैं.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2

6 फरवरी को JioHotstar पर आने वाली यह फिल्म पूरी तरह कॉमेडी और ड्रामे से भरी है. इसमें Kapil Sharma एक ऐसे आदमी बने हैं, जो हालात की वजह से तीन शादियां कर बैठता है और फिर जिंदगी उलझ जाती है.

Shabad: Reet aur Riwaaz

6 फरवरी को ZEE 5 पर रिलीज होने वाली यह फैमिली ड्रामा सीरीज एक लड़के की कहानी दिखाती है, जो फुटबॉलर बनना चाहता है, जबकि उसके पिता उसे पारिवारिक परंपरा अपनाने के लिए कहते हैं.

Parasakthi

7 फरवरी को zee 5 पर आने वाली यह पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 1965 के तमिलनाडु आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी है. इसमें Sivakarthikeyan अहम किरदार में हैं.

Nari Nari Naduma Murari

यह रोमांटिक कॉमेडी 4 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी. कहानी एक आर्किटेक्ट की है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है, जब उसका पुराना प्यार वापस लौट आता है.

Psych Siddhartha

यह फिल्म 4 फरवरी को आहा पर स्ट्रीम होगी. इसमें एक युवक की जिंदगी में धोखे और टूटे रिश्तों के बाद आने वाला बदलाव दिखाया गया है.

The Lincoln Lawyer

नेटफ्लिक्स पर 5 फरवरी को आने वाला इसका नया सीजन एक वकील की मुश्किलों से भरी कहानी दिखाएगा, जो खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है.

Queen of Chess

6 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह डॉक्यूमेंट्री मशहूर शतरंज खिलाड़ी Judit Polgar की जिंदगी पर बनी है और उनकी संघर्ष भरी यात्रा दिखाती है.

इस हफ्ते अन्य OTT रिलीज

नामस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मरिलीज की तारीख
Even If This Love Disappears TonightNetflixFebruary 3rd, 2026
The Secret AgentPrime Video RentFebruary 3rd, 2026
Is It Cake? ValentinesNetflixFebruary 4th, 2026
Relationship GoalsPrime VideoFebruary 4th, 2026
UnFamiliarNetflixFebruary 5th, 2026
Ella McCayHuluFebruary 5th, 2026
NilakantaSunNXTFebruary 6th, 2026
Transformers OneNetflixFebruary 6th, 2026
SplitsvilleHuluFebruary 6th, 2026
Boys Go To JupiterHBO MaxFebruary 6th, 2026

इसे भी पढ़ें- इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव