चीते की तरह भाग रहा मुकुल अग्रवाल का ये स्टॉक, एक हफ्ते में 31% चढ़ा, नए ऑर्डर ने रीसाइक्लिंग स्टॉक में फूंकी जान, लगा अपर सर्किट
Siyaram Recycling Industries Ltd को दो नए ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है, स्टॉक एक हफ्ते में 31% चढ़ा. 5 फरवरी को भी इसमें अपर सर्किट लगा. कंपनी में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की भी हिस्सेदारी है. जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. हालांकि कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजे दबाव में रहे हैं.
Mukul Agrawal Portfolio: रीसाइक्लिंग कंपनी Siyaram Recycling Industries Ltd के शेयर आजकल सुर्खियों में है. बीते एक हफ्ते से इसमें तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार, 6 फरवरी को भी इसमें जोरदार तेजी देखने को मिली. स्टॉक करीब 10% चढ़कर ₹64.69 के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹58 था. शेयरों में ये तेजी कंपनी को मिले नए ऑर्डर के बाद देखने को मिली. इस कंपनी में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की भी हिस्सेदारी है.
कंपनी को मिले दो बड़े ऑर्डर
कंपनी को ब्रास स्क्रैप हनी की सप्लाई के लिए लगातार दो बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिसके बाद ही इसे शेयरों में यह उछाल आया है. कंपनी ने बताया कि उसे Saanvi Metal Craft से ₹4.03 करोड़ का घरेलू ऑर्डर मिला है, जिसे छह महीने में पूरा किया जाएगा. इससे एक दिन पहले Dharma Metalex से ₹5.14 करोड़ का समान ऑर्डर हासिल हुआ था. यानी कुल करीब 9 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. दोनों ऑर्डर फिक्स्ड कॉस्ट बेसिस पर हैं, जिससे मेटल रीसाइक्लिंग सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है.
बता दें ब्रास हनी स्क्रैप हाई क्वालिटी पीला ब्रास स्क्रैप होता है, जिसमें 65% से ज्यादा कॉपर होता है. इसका इस्तेमाल ब्रास फिटिंग्स, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाने में होता है.
मुकुल अग्रवाल के पास हिस्सेदारी
शेयरहोल्डिंग की बात करें तो दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल के पास कंपनी की 10% से ज्यादा हिस्सेदारी है. उनके पास इसके 2,200,000 शेयर हैं, जिसकी वैल्यू 13.1 करोड़ रुपये है. दिग्गज निवेशक के कंपनी में दांव होने से आम निवेशकों का भरोसे इस पर मजबूत हुआ है.
यह भी पढ़ें: मुनाफा ₹1,348 करोड़ बढ़ा, तो ये टू व्हीलर कंपनी बांट रही ₹110 का डिविडेंड, नतीजों से मिला बूस्ट, पर शेयर लुढ़के
वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो H1FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 14% घटकर ₹212 करोड़ रह गया और मुनाफा 62% गिरकर ₹3 करोड़ पर आ गया. फिर भी नए ऑर्डर और बिजनेस विस्तार की उम्मीदों से स्टॉक में खरीदारी देखी जा रही है.
शेयर का परफॉर्मेंस
Siyaram Recycling Industries के शेयर की वर्तमान कीमत 59.59 रुपये है. एक हफ्ते में ये 31 फीसदी से ज्यादा उछला है. हालांकि सालभर में इसने 59 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. इसकी मार्केट कैप 130 करोड़ रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी
इन 3 महारत्न कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई के पास कर रही ट्रेड, Oil-Gas सेक्टर की कहलाती हैं दिग्गज, ग्रोथ प्लान मजबूत
एशियाई बाजारों में बिकवाली जारी, टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट, जानें क्या है वजह?
तिमाही नतीजों के बाद Suzlon Energy के शेयरों में हलचल, NUVAMA ने बोला- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव
