इन 5 डिफेंस शेयरों में कमाई का मौका, दे सकते हैं 62 फीसदी तक रिटर्न; ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह

डिफेंस सेक्टर के 5 प्रमुख शेयरों पर Nuvama ने Buy रेटिंग दी है और बेहतर रिटर्न की संभावना जताई है. Bharat Electronics को टॉप पिक बताया गया है, जबकि Bharat Dynamics में 62 फीसदी तक अपसाइड का अनुमान है. Hindustan Aeronautics, Solar Industries और Data Patterns में भी ग्रोथ की उम्मीद है.

5 प्रमुख शेयरों पर Nuvama ने Buy रेटिंग दी है और बेहतर रिटर्न की संभावना जताई है. Image Credit: Canva/Money9live

Nuvama Buy Rating: डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है. पश्चिम एशिया जारी युद्ध् और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच इस सेक्टर में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. ब्रोकरेज हाउस Nuvama ने 5 प्रमुख डिफेंस कंपनियों पर Buy रेटिंग दी है. इन कंपनियों में आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ और बेहतर रिटर्न की संभावना बताई गई है. खास बात यह है कि एक शेयर में 62 फीसदी तक का अपसाइड संभावित बताया गया है.

इन 5 डिफेंस शेयरों पर Buy की सलाह

Nuvama ने Bharat Electronics, Hindustan Aeronautics, Bharat Dynamics, Solar Industries और Data Patterns पर Buy रेटिंग दी है. ये कंपनियां डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और मिसाइल सिस्टम से जुड़ी हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि इन कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं.

कितना मिल सकता है रिटर्न

रिपोर्ट के अनुसार Bharat Electronics का टारगेट प्राइस 525 रुपये रखा गया है. Solar Industries के लिए 15800 रुपये का लक्ष्य दिया गया है. Bharat Dynamics का टारगेट 1900 रुपये और Hindustan Aeronautics का 4800 रुपये तय किया गया है. Data Patterns के लिए 3570 रुपये का टारगेट दिया गया है. इन टारगेट प्राइस के आधार पर निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

कंपनी का नामNuvama की सलाहटारगेट प्राइस (रुपये)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्सBuy525
सोलर इंडस्ट्रीज इंडियाBuy15800
भारत डायनामिक्सBuy1900
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्सBuy4800
डेटा पैटर्न्सBuy3570

62 फीसदी तक अपसाइड का अनुमान

Bharat Dynamics में सबसे ज्यादा अपसाइड देखने को मिल सकता है. ब्रोकरेज के अनुसार इसमें करीब 62 फीसदी तक की तेजी की संभावना है. वहीं Hindustan Aeronautics में 30 फीसदी से ज्यादा और Bharat Electronics में 35 फीसदी तक का अपसाइड बताया गया है. इससे यह साफ है कि अलग अलग शेयरों में अलग स्तर का रिटर्न मिल सकता है.

BEL बना टॉप पिक

Nuvama ने Bharat Electronics को अपना टॉप पिक बताया है. कंपनी की खासियत इसकी मजबूत घरेलू तकनीक और कम आयात निर्भरता है. QRSAM जैसे प्रोजेक्ट इसके लिए ट्रिगर का काम कर सकते हैं. इससे आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ तेज हो सकती है. यही कारण है कि इसे निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना गया है.

मीडियम टर्म ग्रोथ के लिए ये शेयर पसंद

ब्रोकरेज ने Data Patterns और Solar Industries को मीडियम टर्म ग्रोथ के लिए बेहतर बताया है. इन कंपनियों में धीरे-धीरे स्थिर ग्रोथ देखने को मिल सकती है. वहीं Hindustan Aeronautics में डाउनसाइड कम और अपसाइड की संभावना बनी हुई है. इससे यह शेयर संतुलित निवेश विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- सुनील सिंघानिया के 2 शेयर 52 वीक लो के पास पहुंचे, फिर भी नहीं किया एग्जिट, ₹112 करोड़ का लगा रखा है दांव; जानें भरोसे की वजह?

डिफेंस सेक्टर में टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी ग्रोथ

रिपोर्ट में बताया गया है कि आधुनिक युद्ध में नई तकनीकों का रोल तेजी से बढ़ रहा है. ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसे क्षेत्र अहम बन रहे हैं. भारत भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. हालांकि कुछ हाई टेक क्षेत्रों में अभी भी ग्लोबल सहयोग की जरूरत बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹459 करोड़ का ऑर्डर बना इस डिफेंस कंपनी के लिए गेमचेंजर, एक दिन में 14% से ज्‍यादा उछला स्‍टॉक, ये खास उपकरण करेगी सप्‍लाई

सुनील सिंघानिया के 2 शेयर 52 वीक लो के पास पहुंचे, फिर भी नहीं किया एग्जिट, ₹112 करोड़ का लगा रखा है दांव; जानें भरोसे की वजह?

TVS Motor देगी 1200% का इंटरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, कंपनी के ऐलान से उछले शेयर

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 870 और Nifty 285 अंक से अधिक चढ़े; बजाज फाइनेंस, M&M और टाइटन के शेयर उछले

RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी में सरकार, रेलवे में बढ़ेगा दबदबा, बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

कैश के ढेर पर ये कंपनी,पानी से तगड़ी कमाई, पश्चिम एशिया संकट बना मौका, छुपा रुस्तम के पास 16300 करोड़ के ऑर्डर