₹1.85 लाख करोड़ के डिफेंस बूम, ये 2 छोटे शेयर बन सकते हैं बड़ा धमाका, 9 महीनों में 53% तक की ग्रोथ

भारत के रक्षा सेक्टर में ₹1.85 लाख करोड़ के बड़े निवेश से नए मौके बन रहे हैं. Axiscades और Apollo Micro Systems जैसे स्मॉलकैप स्टॉक्स तेजी से उभर रहे हैं. दोनों कंपनियों ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है, जिसमें Apollo Micro ने 9 महीनों में 53% की बढ़त दर्ज की है. सरकार के आत्मनिर्भर भारत फोकस के चलते इन कंपनियों को भविष्य में बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.

Defence Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Defence Stocks: भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से बदल रहा है. दुनिया में बढ़ते तनाव, नई टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भर भारत की नीति के कारण देश अब अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है. बजट 2026 में सरकार ने रक्षा के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसमें से 2.2 लाख करोड़ रुपये सिर्फ हथियार और उपकरण खरीदने के लिए रखे गए हैं.

खास बात यह है कि इसका 75 प्रतिशत हिस्सा देश की कंपनियों के लिए तय किया गया है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में भारतीय डिफेंस कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. इसी मौके में कुछ छोटे यानी स्मॉलकैप शेयर तेजी से उभर रहे हैं. इनमें Axiscades Technologies और Apollo Micro Systems का नाम प्रमुख है.

Axiscades

Axiscades एक इंजीनियरिंग और टेक कंपनी है जो एयरोस्पेस, डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करती है. यह DRDO, HAL और BEL जैसी बड़ी संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई है. कंपनी ने हाल में शानदार प्रदर्शन किया है. 9 महीने में इसकी इनकम 16 प्रतिशत बढ़कर 886 करोड़ रुपये हो गई.

डिफेंस से जुड़ी कमाई 39 प्रतिशत बढ़ी. मुनाफा भी 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है. कंपनी का टारगेट साल 2030 तक 9,000 करोड़ रुपये की इनकम हासिल करना है. इसके लिए यह नए प्लांट और टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. हैदराबाद में मिसाइल पार्ट बनाने का बड़ा प्लांट भी तैयार किया जा रहा है.

Apollo Micro Systems

Apollo Micro Systems भी तेजी से बढ़ती डिफेंस कंपनी है. यह मिसाइल, नेवी और एयरफोर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाती है. कंपनी अब छोटे पार्ट्स बनाने से आगे बढ़कर पूरे हथियार सिस्टम बनाने की तैयारी में है. यह DRDO और भारत डायनेमिक्स जैसी संस्थाओं के साथ काम कर रही है.

कंपनी ने 9 महीने में 53 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 611 करोड़ रुपये की कमाई की. मुनाफा 67 प्रतिशत बढ़ा. आने वाले समय में कंपनी को 2,500 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. इसका ऑर्डर बुक भी मजबूत है.

कंपनीP/E5Y Median P/Eइंडस्ट्री P/ERoCE (%)RoE (%)
Axiscades56.939.152.213.812.7
Apollo Micro75.860.752.214.010.0
सोर्स: Screener

रक्षा सेक्टर में बड़ा मौका क्यों

सरकार का फोकस अब स्वदेशी प्रोडक्शन पर है. DRDO को भी 29,100 करोड़ रुपये का बजट मिला है. इससे भारतीय कंपनियों को नए प्रोजेक्ट और ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ गई है. खासकर स्मॉलकैप कंपनियां तेजी से ग्रोथ दिखा सकती हैं. Axiscades और Apollo Micro Systems जैसी कंपनियां डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ का फायदा उठा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के नए बयान से मचा हड़कंप, ईरान के बाद अब क्‍यूबा होगा अगला निशाना, इशारों में दिए ये संकेत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कमोडिटी ट्रेडिंग में बड़ा कदम, NSE जल्द लॉन्च करेगा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, तारीख तय, नैचुरल गैस अगला फोकस

₹100 से सस्‍ते इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी का टेलीकॉम से डिफेंस तक बड़ा दांव, अब ₹580 करोड़ के कैपेक्‍स से बूस्‍ट की तैयारी

3 हिस्सों में बंटा Quess Corp, शेयर लुढ़का 52 वीक लो के पास, दिग्गजों ने लगाया है दांव, आप क्या करेंगे?

छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं ये 3 पेनी स्‍टॉक्‍स, 3 महीने में दिया 52% तक रिटर्न, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर

10 टुकड़ों में बंटेगा इस फर्नीचर कंपनी का शेयर, बोर्ड से मिली स्‍टॉक स्प्लिट की मंजूरी, दिख सकती है हलचल

सिगरेट से लेकर FMCG तक ITC की ताकत, लेकिन क्या मंदी में भी रहेगा नंबर वन? रिटर्न ऑन इक्विटी करीब 27%