EV सेक्टर को मिला बड़ा बूस्ट, JBM Auto और Olectra में जोरदार एक्शन, जानें क्या है मामला?

योजना की घोषणा के बाद EV सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. JBM Auto का शेयर NSE पर करीब 6.25 फीसदी चढ़कर 711.05 रुपये तक पहुंच गया. वहीं, Olectra Greentech का शेयर 3.87 फीसदी की तेजी के साथ 1,372.40 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया.

JBM Auto Limited ने अपने शेयरों के स्प्लिट का ऐलान किया है Image Credit:

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर की कंपनियों JBM Auto और Olectra Greentech के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. यह तेजी केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-NCR क्षेत्र में पुराने ट्रक और बसों को बदलने की नई योजना को मंजूरी देने के बाद देखने को मिली. बाजार का मानना है कि इस फैसले का सीधा फायदा EV निर्माताओं को मिलेगा. इसी वजह से इस सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं.

क्या है सरकार की नई योजना?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली-NCR में पुराने कमर्शियल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत BS-IV या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले ट्रक और बस मालिकों को BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहनों में अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है.

शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

योजना की घोषणा के बाद EV सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. JBM Auto का शेयर NSE पर करीब 6.25 फीसदी चढ़कर 711.05 रुपये तक पहुंच गया. वहीं, Olectra Greentech का शेयर 3.87 फीसदी की तेजी के साथ 1,372.40 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया.

क्यों है JBM Auto और Olectra के लिए बड़ा मौका?

बाजार जानकारों का मानना है कि यह योजना इलेक्ट्रिक बस निर्माताओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आ सकती है. BS-IV और उससे पुराने डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक विकल्पों से बदलने की प्रक्रिया तेज होने पर इलेक्ट्रिक बसों की मांग बढ़ सकती है. JBM Auto और Olectra Greentech दोनों ही इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियां हैं. इससे कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत हो सकती है और आने वाले वर्षों में कारोबार की रफ्तार बढ़ सकती है.

JBM Auto के बारे में

JBM Auto Ltd की स्थापना 1983 में हुई थी और इसका मुख्यालय हरियाणा के फरीदाबाद में है. यह JBM Group की प्रमुख कंपनी है और ऑटो कंपोनेंट्स, EV इकोसिस्टम तथा जीरो-एमिशन पब्लिक ट्रांसपोर्ट समाधानों के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी इलेक्ट्रिक बस निर्माण में भी मजबूत उपस्थिति रखती है.

Olectra Greentech के बारे में

Olectra Greentech हैदराबाद स्थित एक प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी है. कंपनी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों, इलेक्ट्रिक ट्रकों और कंपोजिट पॉलिमर इंसुलेटर्स के निर्माण का काम करती है. भारत में इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में Olectra का महत्वपूर्ण बाजार हिस्सा माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- इन 3 स्टॉक्स में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.