Q3 में DIIs की बड़ी खरीदारी! इन 3 शेयरों में 9 प्रतिशत तक बढ़ाई होल्डिंग, रखें शेयरों पर पैनी नजर
DIIs की खरीदारी पर निवेशकों की नजरें होती हैं. Q3FY26 के दौरान फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कुछ कंपनियों में DII ने अपनी हिस्सेदारी में बड़ी बढ़ोतरी की है. आइए जानते हैं ऐसे 3 शेयर जिनमें DII की हिस्सेदारी 7 से करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ी है.
जब किसी कंपनी में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की हिस्सेदारी बढ़ती है, तो इसे कंपनी के फंडामेंटल पर भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जाता है. आमतौर पर DII लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करते हैं, इसलिए उनकी बढ़ती हिस्सेदारी से बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बनती है और भविष्य की ग्रोथ की उम्मीद मजबूत होती है. Q3FY26 के दौरान फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कुछ कंपनियों में DII ने अपनी हिस्सेदारी में बड़ी बढ़ोतरी की है. आइए जानते हैं ऐसे 3 शेयर जिनमें DII की हिस्सेदारी 7 से करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ी है.
Geojit Financial Services Ltd
Geojit Financial Services Ltd एक डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो स्टॉक ब्रोकिंग, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और वेल्थ एडवाइजरी जैसी सेवाएं देती है. कंपनी रिटेल और संस्थागत निवेशकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ब्रांच नेटवर्क के जरिए सेवाएं देती है. Q3FY26 में कंपनी में DII की हिस्सेदारी 9.3 प्रतिशत बढ़ी है. जिन फंड हाउस ने हिस्सेदारी बढ़ाई, उनमें Bajaj Life Insurance और ICICI Prudential Life शामिल हैं.
तिमाही नतीजे
कंपनी की आय सालाना आधार पर 7 प्रतिशत घटकर 172 करोड़ रुपये से 160 करोड़ रुपये रह गई. तिमाही आधार पर भी 170 करोड़ रुपये से घटकर 160 करोड़ रुपये रही. नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62 प्रतिशत गिरकर 37 करोड़ रुपये से 14 करोड़ रुपये रह गया. तिमाही आधार पर मुनाफा 23 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये रहा, यानी 40 प्रतिशत की गिरावट.
Ujjivan Small Finance Bank Ltd
Ujjivan Small Finance Bank Ltd यह बचत खाते, माइक्रोफाइनेंस, हाउसिंग लोन और एमएसएमई लेंडिंग जैसे प्रोडक्ट्स देता है. बढ़ती क्रेडिट मांग और बैंकिंग पहुंच के विस्तार से कंपनी को फायदा मिल रहा है. Q3FY26 में बैंक में DII की हिस्सेदारी 8.54 प्रतिशत बढ़ी है. हिस्सेदारी बढ़ाने वाले प्रमुख फंड हाउस में Franklin India, Bajaj Finserv और Axis Mutual Funds शामिल हैं.
तिमाही नतीजे
रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1591 करोड़ रुपये से 1752 करोड़ रुपये हो गया. तिमाही आधार पर भी 1682 करोड़ रुपये से बढ़कर 1752 करोड़ रुपये रहा. नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़कर 109 करोड़ रुपये से 186 करोड़ रुपये हो गया. तिमाही आधार पर 122 करोड़ रुपये से बढ़कर 186 करोड़ रुपये रहा, यानी 52 प्रतिशत की बढ़त.
Whirlpool of India Ltd
Whirlpool of India Ltd देश की प्रमुख घरेलू उपकरण कंपनियों में से एक है. कंपनी रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और किचन अप्लायंस बनाती और बेचती है. यह शहरी और अर्ध-शहरी बाजार में मजबूत मौजूदगी रखती है.
Q3FY26 में कंपनी में DII की हिस्सेदारी 7.06 प्रतिशत बढ़ी है. Nippon Life India Funds, HDFC Funds और Franklin India ने हिस्सेदारी बढ़ाई. प्रमोटर हिस्सेदारी बिक्री के चलते ओनरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिला.
तिमाही नतीजे
रेवेन्यू सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 1705 करोड़ रुपये से 1774 करोड़ रुपये हो गया. तिमाही आधार पर 1647 करोड़ रुपये से बढ़कर 1774 करोड़ रुपये रहा. हालांकि नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 प्रतिशत घटकर 45 करोड़ रुपये से 27 करोड़ रुपये रह गया. तिमाही आधार पर 42 करोड़ रुपये से घटकर 27 करोड़ रुपये रहा, यानी 36 प्रतिशत की गिरावट.
इसे भी पढ़ें- कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
