₹990 वाला ये शेयर जाएगा ₹1500 पार! ब्रोकरेज का बड़ा दांव, दिया Buy रेटिंग; जानें किन वजहों से आएगी रैली?
Elara Capital के मुताबिक, जैसे-जैसे Metro Brands की बिक्री बढ़ेगी, कंपनी को ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा मिल सकता है. इसका मतलब है कि बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी की लागत उसी अनुपात में नहीं बढ़ेगी, जिससे EBITDA मार्जिन में सुधार की गुंजाइश बनेगी.
Highlights
- फुटवियर रिटेल कंपनी Metro Brands के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म Elara Capital का भरोसा कायम है.
- Elara Capital ने Metro Brands पर 1,510 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है.
- ब्रोकरेज ने कंपनी को FY28 के अनुमानित P/E के 75 गुना वैल्यूएशन पर आंका है.
फुटवियर रिटेल कंपनी Metro Brands के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म Elara Capital का भरोसा कायम है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 के नतीजे रेवेन्यू के मामले में ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक रहे, लेकिन EBITDA और PAT के मोर्चे पर प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा. इसके बावजूद Elara Capital ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और 1,510 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 51 फीसदी ऊपर है.
EBITDA और मुनाफा अनुमान से कमजोर
Elara Capital के मुताबिक, Q1FY27 में Metro Brands का रेवेन्यू उसके अनुमान के करीब रहा. हालांकि, EBITDA ब्रोकरेज के अनुमान से 5.1 फीसदी कम रहा, जबकि PAT यानी नेट प्रॉफिट अनुमान से 11.8 फीसदी नीचे रहा. कंपनी के प्रदर्शन पर बढ़े हुए मार्केटिंग खर्च, नए टैलेंट में निवेश और नए स्टोर फॉर्मेट को लेकर बढ़ी लागत का असर पड़ा. इन खर्चों के कारण तिमाही में कंपनी के मार्जिन और मुनाफे पर दबाव देखने को मिला.
नए स्टोर खोलने की रफ्तार धीमी
Q1FY27 में Metro Brands के नए स्टोर खोलने की रफ्तार भी काफी धीमी रही. कंपनी ने तिमाही के दौरान नेट आधार पर सिर्फ 9 नए स्टोर जोड़े, जबकि Q4FY26 में यह आंकड़ा 42 स्टोर था.हालांकि, Elara Capital का मानना है कि आने वाली तिमाहियों में स्टोर खुलने की रफ्तार फिर बढ़ सकती है. इसी उम्मीद के चलते ब्रोकरेज ने कंपनी के अपने अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है.
मांग में सुधार से ग्रोथ को मिलेगा सहारा
ब्रोकरेज का मानना है कि Metro Brands की बिक्री में आगे सुधार देखने को मिल सकता है. कंपनी के मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर बढ़ते फोकस से उसे लंबे समय तक ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिल सकती है. कंपनी लगातार प्रीमियमाइजेशन यानी ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम और बेहतर मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स की तरफ ले जाने पर जोर दे रही है. इससे बिक्री बढ़ने के साथ मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है.
ज्यादा बिक्री से मार्जिन में आ सकता है सुधार
Elara Capital के मुताबिक, जैसे-जैसे Metro Brands की बिक्री बढ़ेगी, कंपनी को ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा मिल सकता है. इसका मतलब है कि बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी की लागत उसी अनुपात में नहीं बढ़ेगी, जिससे EBITDA मार्जिन में सुधार की गुंजाइश बनेगी. यही वजह है कि ब्रोकरेज को उम्मीद है कि Q1 में लागत बढ़ने के कारण जो मार्जिन दबाव देखने को मिला है, वह आने वाली तिमाहियों में कम हो सकता है.
1,510 रुपये का टारगेट, Buy रेटिंग बरकरार
Elara Capital ने Metro Brands पर 1,510 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने कंपनी को FY28 के अनुमानित P/E के 75 गुना वैल्यूएशन पर आंका है. मौजूदा भाव से देखें तो ब्रोकरेज का टारगेट शेयर में अच्छी तेजी की गुंजाइश दिखाता है. Elara Capital ने कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए Buy रेटिंग कायम रखी है.
Metro Brands शेयर का प्रदर्शन
Metro Brands का शेयर आज दबाव में है. शेयर 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 990.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 4.12 फीसदी गिरा है. वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें 2.51 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल की अवधि में Metro Brands का शेयर करीब 16.01 फीसदी नीचे है.
इसे भी पढ़ें- Nifty-Sensex का बदल गया समीकरण! एक में तेजी, दूसरे में सुस्ती, जानें दोनों इंडेक्स में क्यों दिख रहा फर्क?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
38 शेयरों में डिविडेंड का मौका, लिस्ट में Maruti Suzuki भी शामिल, आज खरीदारी की आखिरी तारीख
हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24650 के करीब, Pidilite Industries 52-वीक हाई पर
डिफेंस से आगे बढ़ा एयरोस्पेस सेक्टर, 5 लाख करोड़ रुपये के बाजार पर कंपनियों की नजर; इन 3 शेयरों को रखें रडार पर
