Equity Mutual Funds के हाल खराब, Gold ETF और Silver ETF ने पलट दिया पूरा गेम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने के साथ ही इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन हाल के समय में दबाव में नजर आ रहा है. कई इक्विटी फंड्स जहां सीमित या नेगेटिव रिटर्न दे पाए हैं, वहीं गोल्ड ETF और सिल्वर ETF ने निवेशकों को चौंकाने वाला फायदा दिया है. ग्लोबल अनिश्चितता, महंगाई का डर और डॉलर की कमजोरी जैसी वजहों से निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ा है.

सोने और चांदी की कीमतों में आई मजबूती का सीधा फायदा Gold ETF और Silver ETF को मिला है. इन फंड्स के जरिए निवेशकों को बिना फिजिकल गोल्ड या सिल्वर खरीदे, कीमतों में तेजी का लाभ मिला. यही कारण है कि पोर्टफोलियो में मेटल आधारित ETF रखने वाले निवेशकों का रिटर्न इक्विटी निवेश से बेहतर रहा है.

जानकारों का मानना है कि ऐसे समय में निवेशकों को सिर्फ इक्विटी पर निर्भर रहने के बजाय गोल्ड और सिल्वर जैसे एसेट्स के जरिए संतुलित रणनीति अपनानी चाहिए.

Short Videos