₹20 से कम के इस स्टॉक में बढ़ी FII होल्डिंग, शेयरों में लगा अपर सर्किट; 5 साल में दे चुका 1000% का रिटर्न
मार्च 2026 तिमाही के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है. कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 2.50 प्रतिशत थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 3.85 प्रतिशत हो गई. इस तरह एक तिमाही में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी में करीब 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसे बाजार पॉजिटिव संकेत के रूप में देख रहा है.

R M Drip & Sprinklers Systems Ltd के शेयर गुरुवार को निवेशकों के रडार पर रहे. कंपनी का शेयर करीब 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया. हाल ही में कंपनी द्वारा मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने और महाराष्ट्र में विस्तार योजना की घोषणा के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 2.50 प्रतिशत थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 3.85 प्रतिशत हो गई.
मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?
31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन नेट सेल्स 61.12 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 48.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.21 प्रतिशत अधिक है. हालांकि कंपनी का तिमाही शुद्ध मुनाफा लगभग स्थिर रहा. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 10.20 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 10.25 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA घटकर 12.94 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 15.19 करोड़ रुपये था. इस तरह EBITDA में सालाना आधार पर 14.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये निवेश की तैयारी
कंपनी की सब्सिडियरी यूनिट Brahmanand Pipes Private Limited ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए हैं.यह समझौता Kumbha Udyog 2026 – Nashik District Investment Summit के दौरान किया गया.
5 साल में 217 फीसदी CAGR से बढ़ा मुनाफा
कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कंपनी के मुनाफे में 217 प्रतिशत CAGR की दर से वृद्धि हुई है. यह वृद्धि कंपनी के कारोबार के विस्तार, बेहतर संचालन और बढ़ती मांग को दर्शाती है.
विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 तिमाही के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है. कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 2.50 प्रतिशत थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 3.85 प्रतिशत हो गई. इस तरह एक तिमाही में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी में करीब 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसे बाजार पॉजिटिव संकेत के रूप में देख रहा है.
कंपनी के बारे में
कंपनी कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले माइक्रो इरिगेशन सिस्टम और उससे जुड़े उत्पादों का निर्माण करती है. इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल हैं. यह कंपनी देशभर की कई सिंचाई कंपनियों और इरिगेशन सब-असेंबली निर्माताओं के लिए OEM के रूप में भी काम करती है.
शेयर का प्रदर्शन
गुरुवार को कंपनी का शेयर 17.61 रुपये पर बंद हुआ और दिनभर में 0.83 रुपये यानी 4.95 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की.
शेयर के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें:
पिछले 1 सप्ताह में रिटर्न: 7.97 प्रतिशत
पिछले 1 महीने में रिटर्न: -7.95 प्रतिशत
2026 में अब तक रिटर्न: -64.19 प्रतिशत
वहीं, बीते 5 साल में इसने 1000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
इसे भी पढ़ें- 25 से ₹17000 पार पहुंचा ये डिफेंस स्टॉक, FY27 में 14000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, रखें शेयरों पर नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.