भयंकर गर्मी में ये आइसक्रीम स्टॉक बना निवेशकों का फेवरेट, जून में रॉकेट बना शेयर, डिमर्जर ने बदली तस्वीर!
फरवरी 2026 में Kwality Wall’s का आइसक्रीम कारोबार HUL से अलग होकर NSE और BSE पर स्वतंत्र इकाई के रूप में लिस्ट हुआ था. डिमर्जर के बाद The Magnum Ice Cream Company ने कंपनी में 61.9 प्रतिशत की नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. इस डील के बाद भारतीय कारोबार को Magnum Ice Cream के ग्लोबल आइसक्रीम नेटवर्क का हिस्सा बना दिया गया.
जून में एक तरफ जहां भयंकर गर्मी देखने को मिल रहा है. वहीं, आइसक्रीम कारोबार से जुड़ी कंपनी Kwality Wall’s (India) Ltd के शेयरों में जून 2026 के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर इस महीने अब तक 22 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है. गुरुवार के कारोबार में भी शेयर ने अपनी तेजी जारी रखी और इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की. यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कुछ महीने पहले ही कंपनी का आइसक्रीम कारोबार Hindustan Unilever Ltd से अलग होकर एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में लिस्टेड हुआ था.
डिमर्जर के बाद बढ़ा निवेशकों का भरोसा
फरवरी 2026 में Kwality Wall’s का आइसक्रीम कारोबार HUL से अलग होकर NSE और BSE पर स्वतंत्र इकाई के रूप में लिस्ट हुआ था. डिमर्जर के बाद The Magnum Ice Cream Company ने कंपनी में 61.9 प्रतिशत की नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. इस डील के बाद भारतीय कारोबार को Magnum Ice Cream के ग्लोबल आइसक्रीम नेटवर्क का हिस्सा बना दिया गया.
9 जून 2026 को जारी रेगुलेटरी जानकारी के अनुसार, Magnum Ice Cream Company HoldCo 1 Netherlands B.V. के पास 31 मार्च 2026 तक Kwality Wall’s में 1,45,44,12,858 इक्विटी शेयर थे, जो कंपनी में उसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी को दर्शाते हैं.
डेयरी आधारित उत्पादों पर रहेगा फोकस
कंपनी ने अपनी लॉन्ग टर्म विकास रणनीति के तहत एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है. Kwality Wall’s ने 2027 तक अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल को हटाकर उसकी जगह डेयरी आधारित सामग्री का उपयोग करने की योजना बनाई है. कंपनी का मानना है कि इससे उसके उत्पादों की गुणवत्ता और प्रीमियम छवि मजबूत होगी. साथ ही भारत के तेजी से बढ़ते आइसक्रीम बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धी स्थिति भी बेहतर होगी.
कंपनी के बारे में
Kwality Wall’s (India) Ltd देश की प्रमुख आइसक्रीम कंपनियों में शामिल है. कंपनी विभिन्न कीमतों और श्रेणियों में आइसक्रीम उत्पाद उपलब्ध कराती है. इसके पास कई लोकप्रिय ब्रांड हैं और देशभर में फैले मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिए यह लाखों ग्राहकों तक पहुंचती है.
शेयर का प्रदर्शन
गुरुवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 34.90 रुपये तक पहुंच गया.
हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो:
पिछले 1 महीने में: 21.22 प्रतिशत का रिटर्न
2026 की शुरुआत से अब तक: 18.46 प्रतिशत की बढ़त
पिछले 1 सप्ताह में: 2.16 प्रतिशत की गिरावट
हालांकि हाल के दिनों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है, लेकिन शेयर की लंबी अवधि की चाल अभी भी मजबूत बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- 25 से ₹17000 पार पहुंचा ये डिफेंस स्टॉक, FY27 में 14000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, रखें शेयरों पर नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
वेदांता के 5 टुकड़े… क्या डीमर्जर के बाद बंद हो जाएगी डिविडेंड की बारिश? निवेशकों की बल्ले-बल्ले या बढ़ेगी टेंशन?
Stocks to Watch: 12 जून को Lenskart, SBI समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, खबरों के दम पर दिख सकती है हलचल!
Vedanta शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर! डीमर्जर के बाद 15 जून को होगी 4 कंपनियों की लिस्टिंग; निवेशक रखें नजर
