104 मैच, 48 टीमें और अरबों की कमाई… आखिर World Cup से कितना कमाता है FIFA? जानें पूरा बिजनेस मॉडल
क्या आपने कभी सोचा है कि इस टूर्नामेंट से FIFA कितनी कमाई करता है? 2026 का FIFA World Cup सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी इतिहास रचने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा. अनुमान है कि 2026 वर्ल्ड कप से FIFA करीब 8.9 अरब डॉलर यानी 86 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकता है.
Fifa’s World Cup economics: फुटबॉल वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है. करोड़ों लोग अपने पसंदीदा देशों और खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस टूर्नामेंट से FIFA कितनी कमाई करता है? 2026 का FIFA World Cup सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी इतिहास रचने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा.
पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे. ज्यादा टीमें, ज्यादा मैच और ज्यादा दर्शकों का सीधा फायदा FIFA को मिलने वाला है. अनुमान है कि 2026 वर्ल्ड कप से FIFA करीब 8.9 अरब डॉलर यानी 86 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकता है. यही वजह है कि इसे FIFA के इतिहास का सबसे बड़ा कमाई वाला टूर्नामेंट माना जा रहा है.
2026 वर्ल्ड कप से होगी रिकॉर्ड कमाई
FIFA को उम्मीद है कि साल 2023 से 2026 के बीच पूरे कमर्शियल साइकिल में उसकी कुल कमाई करीब 13 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है. इसमें अकेले 2026 वर्ल्ड कप का योगदान लगभग 8.9 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. यह रकम पिछले वर्ल्ड कप साइकिल की तुलना में करीब 72 प्रतिशत ज्यादा है. इससे साफ है कि FIFA की कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.
| Metric | आंकड़ा |
|---|---|
| FIFA की कुल अनुमानित कमाई (2023-26 चक्र) | 13 अरब डॉलर |
| FIFA World Cup 2026 से अनुमानित कमाई | 8.9 अरब डॉलर |
| पिछले साइकिल की तुलना में बढ़ोतरी | 72 प्रतिशत |
| 2015-18 चक्र में कुल कमाई | 6.4 अरब डॉलर |
| प्रसारण अधिकार (Broadcast Rights) से कमाई | 4 अरब डॉलर |
| प्रायोजन (Sponsorship) से कमाई | 1.8 अरब डॉलर |
| टिकट बिक्री और हॉस्पिटैलिटी से कमाई | 3 अरब डॉलर से अधिक |
| कतर विश्व कप 2022 के बाद FIFA का रिजर्व फंड | 3.9 अरब डॉलर |
| दिसंबर 2025 तक FIFA का रिजर्व फंड | 2.7 अरब डॉलर |
| Target Surplus | 10 करोड़ डॉलर |
कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्या है?
- FIFA की सबसे ज्यादा कमाई टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार बेचने से होती है.
- BS की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार प्रसारण अधिकारों से करीब 4 अरब डॉलर की इनकम हो सकती है.
- इसके अलावा प्रायोजकों से लगभग 1.8 अरब डॉलर मिलने की उम्मीद है.
- वहीं टिकट बिक्री और हॉस्पिटैलिटी पैकेज से 3 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई हो सकती है.
- FIFA ने इस बार आधिकारिक टिकट रीसेल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है.
- इससे टिकट खरीदने और बेचने पर भी FIFA को अतिरिक्त कमाई होगी.
फीफा की अनुमानित रेवेन्यू मिक्स
| कमाई का स्रोत | अनुमानित योगदान |
|---|---|
| प्रसारण अधिकार (Broadcast Rights) | 4 अरब डॉलर |
| टिकट बिक्री और हॉस्पिटैलिटी | 3 अरब डॉलर से अधिक |
| प्रायोजन (Sponsorship) | 1.8 अरब डॉलर |
| अन्य व्यावसायिक गतिविधियां | लगभग 2.1 अरब डॉलर |
ज्यादा मैच मतलब ज्यादा पैसा
2022 वर्ल्ड कप में 64 मैच खेले गए थे. लेकिन 2026 में मैचों की संख्या बढ़कर 104 हो जाएगी. यानी 40 अतिरिक्त मैच. ज्यादा मैच होने से टीवी दर्शक बढ़ेंगे, विज्ञापन बढ़ेंगे और टिकट बिक्री भी बढ़ेगी. यही कारण है कि FIFA की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि कमाई का बड़ा हिस्सा FIFA के पास जाता है, जबकि कई खर्च मेजबान देशों और शहरों को उठाने पड़ते हैं. सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, स्टेडियम की तैयारी, फैन जोन, आपात सेवाएं और सार्वजनिक सुविधाओं पर सरकारों को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है. उदाहरण के लिए कनाडा में वर्ल्ड कप की मेजबानी पर सरकारी सहायता 1 अरब कनाडाई डॉलर से ज्यादा रहने का अनुमान है.
आखिर सबसे ज्यादा फायदा किसे?
2026 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आर्थिक लाभ FIFA को मिलेगा. इसके अलावा होटल, एयरलाइन, प्रसारण कंपनियां, प्रायोजक और हॉस्पिटैलिटी कारोबार भी फायदा उठाएंगे. लेकिन मेजबान शहरों और सरकारों के लिए असली फायदा तभी माना जाएगा, जब टूर्नामेंट के बाद भी वहां की सुविधाएं और पर्यटन लंबे समय तक बेहतर बने रहें.
इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक
Latest Stories
वर्ल्ड बैंक का अनुमान FY27 में भारत की ग्रोथ रेट रह जाएगी 6.6%, एनर्जी शॉक का डिमांड पर पड़ेगा असर
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें- कितने रुपये में मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड
इथेनॉल पेट्रोल पर 11.90 रुपये की छूट, फिर भी E20 वालों को नहीं मिलेगा फायदा; नोटिफिकेशन में छुपा है असली प्लान
