FIIs का डबल गेम… एक तरफ ₹1.17 लाख करोड़ की बिकवाली, लेकिन इन 4 शेयरों में 7% तक बढ़ाया दांव!

एक तरफ विदेशी निवेशकों यानी FIIs ने भारी बिकवाली की, तो दूसरी तरफ कुछ खास शेयरों में उन्होंने जमकर खरीदारी भी की. आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने इस दौरान करीब ₹1.17 लाख करोड़ के शेयर बेचे. इसका असर बाजार पर साफ दिखा और निफ्टी व सेंसेक्स में गिरावट आई. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस गिरावट के बीच कुछ कंपनियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा बना रहा. उन्होंने इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई.

FIIs Image Credit: Canva/Money9 live

FIIs: भारतीय शेयर बाजार में FY26 की चौथी तिमाही काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. एक तरफ विदेशी निवेशकों यानी FIIs ने भारी बिकवाली की, तो दूसरी तरफ कुछ खास शेयरों में उन्होंने जमकर खरीदारी भी की. आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने इस दौरान करीब ₹1.17 लाख करोड़ के शेयर बेचे. इसका असर बाजार पर साफ दिखा और निफ्टी व सेंसेक्स में गिरावट आई.

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस गिरावट के बीच कुछ कंपनियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा बना रहा. उन्होंने इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इससे यह संकेत मिलता है कि इन शेयरों में आगे ग्रोथ की उम्मीद देखी जा रही है. अब सवाल यह है कि जब बाजार गिर रहा था, तब ये कौन से शेयर थे जिन पर FIIs ने दांव लगाया. आइए विस्तार से जानते हैं.

बाजार में गिरावट, फिर भी कुछ शेयरों पर भरोसा

FY26 की चौथी तिमाही में बाजार काफी अस्थिर रहा. जनवरी में बिकवाली बढ़ी, फरवरी में थोड़ी सुधार आई, लेकिन बाद में वैश्विक तनाव के कारण बाजार फिर गिर गया. FIIs ने इस दौरान बड़ी मात्रा में पैसा निकाला. इसके बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई.

कंपनी का नामबढ़ी हुई हिस्सेदारी (%)कुल FII हिस्सेदारी (%)
PC Jeweller+6.97%13.28%
Bajaj Consumer Care+6.89%16.59%
Vishal Mega Mart+6.49%22.01%
MCX (Multi Commodity Exchange)+5.43%26.07%
सोर्स: Trendlyne

PC Jeweller

PC Jeweller एक बड़ी ज्वेलरी कंपनी है. FIIs ने इसमें करीब 7 प्रतिशत तक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. कंपनी की खास बात यह है कि यह अलग-अलग ग्राहक वर्गों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बेचती है. साथ ही इसका बिजनेस कई चैनल्स के जरिए चलता है. कंपनी अपने कर्ज को भी काफी कम कर चुकी है, जिससे इसकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है.

Bajaj Consumer

Bajaj Consumer Care FMCG सेक्टर की कंपनी है. FIIs ने इसमें भी अपनी हिस्सेदारी करीब 6.8 प्रतिशत बढ़ाई. कंपनी का सबसे बड़ा प्रोडक्ट Almond Drop Hair Oil है, जिसकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा कंपनी नए प्रोडक्ट और नए बाजारों में भी विस्तार कर रही है.

Vishal Mega Mart

Vishal Mega Mart एक रिटेल कंपनी है, जो छोटे शहरों में तेजी से फैल रही है. FIIs ने इसमें भी लगभग 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई. कंपनी नए स्टोर खोल रही है और ऑनलाइन बिजनेस भी बढ़ा रही है. इससे इसके भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिख रही है.

MCX

Multi Commodity Exchange यानी MCX देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज है. FIIs ने इसमें भी 5 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई. कमोडिटी मार्केट में तेजी और नए प्रोडक्ट लॉन्च होने से कंपनी को फायदा मिल रहा है. इन चारों कंपनियों में FIIs की खरीदारी यह दिखाती है कि मजबूत बिजनेस और ग्रोथ प्लान वाली कंपनियों में निवेशकों का भरोसा बना रहता है.

चार्ट सोर्स: Trendlyne

इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.