SRK से Big B तक, बॉलीवुड स्टार्स ने इन स्टॉक्स में खरीद रखी है बड़ी हिस्सेदारी; आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?
बॉलीवुड सितारे अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शेयर बाजार में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, कई बड़े सितारों ने अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियों में निवेश कर अपने पोर्टफोलियो को मजबूत किया है. देखें किस एक्टर ने किस कंपनी में कितना किया है निवेश.
Bollywood Actor Stake in Shares: बॉलीवुड सितारे केवल फिल्मों और विज्ञापनों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अपने पैसों को समझदारी से निवेश करने में भी माहिर होते जा रहे हैं. आज के दौर में कई बड़े अभिनेता शेयर बाजार, स्टार्टअप्स और अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियों में निवेश करके अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बना रहे हैं. उनके निवेश फैसलों में लंबी अवधि की सोच, रिस्क बैलेंस और बिजनेस की गहरी समझ साफ नजर आती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही चर्चित शेयर, जिनमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दांव लगाया हुआ है.
Organic Recycling Systems Ltd- शाहरुख खान
शाहरुख खान ने जिस कंपनी में निवेश किया है, वह पर्यावरण से जुड़ी तकनीकों पर काम करती है. Organic Recycling Systems Limited कचरे के मैनेजमेंट और उसे उपयोगी संसाधनों में बदलने के क्षेत्र में सक्रिय है. यह कंपनी ऑर्गेनिक और म्युनिसिपल वेस्ट को प्रोसेस कर उसे बायो-एनर्जी, फर्टिलाइजर और क्लीन फ्यूल जैसे प्रोडक्ट्स में बदलती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 202 करोड़ रुपये के आसपास है और हालिया ट्रेड में इसका शेयर 233.50 रुपये पर बंद हुआ.
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी की इनकम में मजबूत उछाल देखा गया है, राजस्व 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि मुनाफा भी 7 करोड़ से बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया. यह ग्रोथ बताती है कि कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है.
Panorama Studios International Ltd- अजय देवगन
अजय देवगन ने फिल्म और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कंपनी Panorama Studios में निवेश किया है, जो फिल्म निर्माण, वितरण और म्यूजिक जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. ‘दृश्यम’, ‘रेड’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों से यह कंपनी पहचान बना चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है और शेयर लगभग 38.52 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
अजय देवगन के पास कंपनी में करीब 1.34 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू लगभग 12.8 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि हाल के समय में कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट आई है, राजस्व में कमी आई है और मुनाफा घाटे में बदल गया है, जो निवेशकों के लिए एक सतर्क संकेत हो सकता है.
Prime Focus Ltd- रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने Prime Focus Ltd में निवेश किया है, जो मीडिया और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी में ग्लोबल स्तर पर काम करने वाली कंपनी है. यह VFX, एनीमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है.
कंपनी का मार्केट कैप 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और इसका शेयर 274.55 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. ‘रामायण’ फिल्म के टीजर के बाद कंपनी चर्चा में आई थी, जिससे इसके शेयर में भी तेजी देखी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने इसमें 15-20 करोड़ रुपये का निवेश किया है. फाइनेंशियल्स भी मजबूत दिखते हैं, राजस्व में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है, जो इसकी रिकवरी और ग्रोथ को दर्शाता है.
D P Wires Ltd- अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन ने D P Wires Ltd में निवेश किया हुआ है, जो स्टील वायर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल और एनर्जी सेक्टर में होता है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 224 करोड़ रुपये है और शेयर 144.45 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. अमिताभ बच्चन के पास इसमें 2.11 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू लगभग 4.7 करोड़ रुपये है. हालांकि कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजे कमजोर रहे हैं, राजस्व में बड़ी गिरावट आई है और मुनाफा भी घटा है, जो इसके बिजनेस पर दबाव को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें- लिस्टिंग के दिन बिग प्लेयर्स की एंट्री! FIIs ने खरीदे लाखों शेयर, रडार पर रखें ये स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिकवाली से दिग्गजों का बुरा हाल! टॉप-10 कंपनियों में ₹1 लाख करोड़ की गिरावट, HDFC Bank बना बिग लूजर!
कैपेक्स बूम से चमकेगा केमिकल सेक्टर, कंपनियां कर रही हैं विस्तार; इन 4 शेयर पर रखें नजर
शेयर मार्केट में बड़ा बदलाव, NSE ने F&O सेगमेंट का किया विस्तार; दो नए स्टॉक्स को मिली एंट्री
