AI और डेटा सेंटर बढ़ाएंगे जेनसेट की डिमांड, 22000 करोड़ रुपये के मार्केट पर दांव; इन 2 कंपनियों पर रखें नजर
भारत का जेनसेट मार्केट FY30 तक 22,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. डेटा सेंटर, AI वर्कलोड और डिजिटल सर्विसेज बढ़ने से जेनसेट की डिमांड में तेजी आ रही है. Powerica के पास 1,100 करोड़ रुपये की डेटा सेंटर ऑर्डर बुक है, जबकि Kirloskar Oil Engines को 192 MW का हाइपरस्केलर डेटा सेंटर ऑर्डर मिला है.
Highlights
- भारत का जेनसेट मार्केट FY30 तक 22,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.
- Powerica की डेटा सेंटर ऑर्डर बुक 1,100 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
- Kirloskar Oil Engines को 192 MW का हाइपरस्केलर ऑर्डर मिला है.
Genset stocks: भारत का जेनसेट मार्केट तेजी से बदल रहा है. पहले जेनरेटर सेट की मांग फैक्ट्री, हॉस्पिटल, ऑफिस और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बैकअप पावर के लिए होती थी, लेकिन अब डेटा सेंटर इस इंडस्ट्री के लिए बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन रहे हैं. भारत का जेनसेट मार्केट FY25 में करीब 13,500 करोड़ रुपये का था और FY30 तक करीब 22,000 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है. डेटा सेंटर में बिजली की लगातार सप्लाई बेहद जरूरी होती है. क्लाउड सर्विसेज, डिजिटल सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कलोड बढ़ने से देश में डेटा सेंटर कैपेसिटी भी तेजी से बढ़ रही है. डेटा सेंटर एप्लीकेशंस में FY25 से FY30 के बीच करीब 20.5% CAGR की ग्रोथ का अनुमान है. बड़े डेटा सेंटर को लंबे समय तक भारी लोड संभालने वाले जेनरेटर की जरूरत होती है.
Powerica
Powerica के जेनरेटर सेट बिजनेस ने डेटा सेंटर सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई है. Q1FY27 में कंपनी के कुल रेवेन्यू में जेनरेटर सेट बिजनेस की हिस्सेदारी 81.4% रही. कंपनी पिछले 40 वर्षों से Cummins India के साथ पार्टनरशिप में जेनरेटर बना रही है. Q1FY27 में डेटा सेंटर एप्लीकेशंस ने जेनरेटर सेट डिविजन के रेवेन्यू में 20% योगदान दिया.
जुलाई 2026 में कंपनी की DG सेट ऑर्डर बुक 1,700 करोड़ रुपये थी, जिसमें 900 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर ऑर्डर शामिल थे. Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त तक डेटा सेंटर ऑर्डर बुक बढ़कर 1,100 करोड़ रुपये हो गई. इसमें 200 करोड़ रुपये का एक हाइपरस्केलर/कोलोकेशन ऑर्डर भी शामिल है.
कैसा है फाइनेंस
Q1FY27 में Powerica का रेवेन्यू 26.7% बढ़कर 780.1 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 20.4% बढ़कर 106.3 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 27.3% बढ़कर 64.3 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, रॉ मटेरियल की कीमतों और सप्लाई-चेन दबाव के कारण जेनरेटर सेगमेंट का EBITDA मार्जिन 150 बेसिस प्वाइंट घटकर 5.6% रह गया.
Kirloskar Oil Engines
Kirloskar Oil Engines यानी KOEL की पावर जेनरेटिंग सेट्स में करीब 28% मार्केट शेयर है. कंपनी अब डेटा सेंटर के हाइपरस्केलर सेगमेंट में विस्तार कर रही है. इसे हाल ही में करीब 192 MW का हाइपरस्केलर डेटा सेंटर ऑर्डर मिला है. इसमें जेनसेट सप्लाई के साथ 5 से 6 साल का O&M एग्रीमेंट भी शामिल है.
16,600 करोड़ रुपये पर कंपनी की नजर
Q1FY27 में KOEL का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 16% बढ़कर 1,461.4 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 4% घटकर 165.5 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 9% घटकर 99.3 करोड़ रुपये रहा. बढ़ती कमोडिटी कीमतों से रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण मार्जिन पर दबाव पड़ा.
कंपनी ने FY30 तक 16,600 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए इंजन कैपेसिटी बढ़ाने के साथ अगले दो वर्षों में 1,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैपेक्स किया जाएगा.
कैसा है शेयर का हाल?
अगर शेयर की बात करें तो Powerica का शेयर बुधवार को 3.47 फीसदी गिरकर 495 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, Kirloskar Oil Engines का शेयर बुधवार को 1.06 फीसदी बढ़कर 2,161 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया को बताया अमीर होने का नुस्खा, अब खुद कर्ज में फंसे ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Opening Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23950 के पार; अडानी पोर्ट्स में 2% की बढ़त
Stock to Watch: स्विगी, अडानी पोर्ट्स, IDFC फर्स्ट बैंक पर रखें आज नजर, शेयरों में दिख सकती है हलचल
इन 3 शेयरों में तेजी के संकेत, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह; जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
