गिरावट में खरीदें ये टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज ने दिया ₹2530 का टारगेट, 40% तक रिटर्न की उम्मीद
Axis Securities ने भारती एयरटेल पर ओवरवेट रेटिंग के साथ 2530 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 40 फीसदी संभावित तेजी दर्शाता है. ब्रोकरेज को एयरटेल के बढ़ते एआरपीयू, ग्राहक जोड़ने की रफ्तार, 5G, नेटवर्क विस्तार, एआई और अफ्रीका कारोबार से आगे ग्रोथ की उम्मीद है.
Highlights
- Axis Securities ने भारती एयरटेल पर ओवरवेट रेटिंग दिया है.
- ब्रोकरेज को एयरटेल के बढ़ते एआरपीयू, ग्राहक जोड़ने की रफ्तार, 5G, नेटवर्क विस्तार से आगे ग्रोथ की उम्मीद है.
- एयरटेल का औसत प्रति ग्राहक राजस्व यानी एआरपीयू 264 रुपये पर पहुंच गया है.
भारती एयरटेल के शेयर में हालिया कमजोरी के बावजूद ब्रोकरेज हाउस को कंपनी के कारोबार में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है. Axis Securities ने टेलीकॉम कंपनी के शेयर पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग देते हुए 2530 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 40% तक की तेजी की गुंजाइश है. एयरटेल का मजबूत सब्सक्राइबर ग्रोथ, बढ़ता एआरपीयू, 5G का विस्तार, एआई का बढ़ता इस्तेमाल और अफ्रीका कारोबार में लंबी अवधि की संभावनाएं इसके पॉजिटिव रुख की प्रमुख वजहें हैं.
शेयर में हालिया गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश
भारती एयरटेल के शेयर में पिछले कुछ समय में कमजोरी देखने को मिली है. शेयर पिछले एक महीने में 5.5%, छह महीने में 0.5% और एक साल में 1.2% नीचे है. हालांकि, पिछले एक साल के आंकड़े में शेयर ने 185% की तेजी दर्ज की है.
सबसे ज्यादा एआरपीयू और लगातार बढ़ रहे ग्राहक
Axis Securities के मुताबिक, एयरटेल का औसत प्रति ग्राहक राजस्व यानी एआरपीयू 264 रुपये पर पहुंच गया है, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है. 5G के बढ़ते इस्तेमाल, डेटा खपत में तेजी, प्रीमियम प्लान अपनाने और तिमाही में एक अतिरिक्त दिन का फायदा एआरपीयू बढ़ने की वजह रहा है.
कंपनी के भारतीय मोबाइल कारोबार में भी ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है. तिमाही के दौरान एयरटेल ने 33 लाख राजस्व देने वाले ग्राहक और 50 लाख स्मार्टफोन डेटा यूजर जोड़े हैं. पोस्टपेड सेगमेंट में भी करीब 10 लाख नए ग्राहक जुड़े, जिससे कंपनी के कुल ग्राहक आधार में पोस्टपेड ग्राहकों की हिस्सेदारी 8 फीसदी से ज्यादा हो गई.
टैरिफ बढ़ने से एआरपीयू को मिल सकता है और सहारा
ब्रोकरेज का मानना है कि एयरटेल के एआरपीयू में आगे भी बढ़ोतरी की गुंजाइश है. इसके लिए टेलीकॉम इंडस्ट्री में टैरिफ स्ट्रक्चर में सुधार अहम होगा यानी ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों से सीधे ज्यादा शुल्क लेने की दिशा में बदलाव हो सकता है, जबकि अभी कम कीमत वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान का चलन काफी ज्यादा है.
नेटवर्क विस्तार और एआई पर भी बड़ा दांव
एयरटेल लगातार अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है. कंपनी के पास करीब 1.39 लाख किलोमीटर का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क है और वह केबल क्षमता बढ़ाने, ज्यादा डेटा सेंटर जोड़ने और फाइबर नेटवर्क के विस्तार पर काम कर रही है.
कंपनी अपने कारोबार में एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है. इसका मकसद ऑपरेशनल स्पीड, सुरक्षा, प्राइवेसी और लागत क्षमता में सुधार करना है. वहीं, एयरटेल बिजनेस के जरिए कनेक्टिविटी, बी2बी और आईओटी कारोबार में भी ग्रोथ पर फोकस किया जा रहा है.
अफ्रीका कारोबार में भी लंबी अवधि की उम्मीद
एयरटेल का अफ्रीका कारोबार भी ब्रोकरेज के सकारात्मक रुख की बड़ी वजह है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अफ्रीका कारोबार के राजस्व में तिमाही आधार पर स्थिर मुद्रा के आधार पर 5.7% की वृद्धि हुई है. इसके अलावा शेयर स्वैप सौदे के जरिए भारती एयरटेल ने अफ्रीकी कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 79% से ज्यादा कर ली है.
अफ्रीका में टेलीकॉम, स्मार्टफोन और ब्रॉडबैंड की पहुंच अभी अपेक्षाकृत कम है. ऐसे में कंपनी को इस बाजार में लंबी अवधि में काफी ग्रोथ की संभावना दिख रही है. एयरटेल मनी भी कंपनी के लिए एक अहम ग्रोथ प्लेटफॉर्म बन रहा है, जिसने तिमाही में 40 करोड़ डॉलर से ज्यादा का राजस्व हासिल किया.
ये भी पढ़ें- 6.5 करोड़ की रिपेमेंट प्लान पर सुभाष चंद्रा की सफाई, NCLAT में कहा मुझे बदनाम किया गया
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Titan के अलावा इन 2 शेयरों पर रखें नजर, ₹71,000 करोड़ तक पहुंच सकता है घड़ियों का बाजार
Tata Motors की Iveco डील से शेयर पर क्या होगा असर ? तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव, समझें पूरा मामला
सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल? कच्चे तेल की कीमत, US Fed समेत इन 4 फैक्टर्स से होगा तय
