इन 3 शेयरों में तेजी के संकेत, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह; जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
Choice Equity Broking के VP Technical Research Sachin Gupta ने REDINGTON, URBANCO और BEML में खरीदारी की सलाह दी है. REDINGTON के लिए 391 रुपये, URBANCO के लिए 186 रुपये और BEML के लिए 2206 रुपये का टारगेट दिया गया है. तीनों शेयर अपने प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहे हैं.
Highlights
- REDINGTON में 391 रुपये का टारगेट, 349 रुपये का स्टॉप लॉस.
- URBANCO में 186 रुपये का टारगेट, 165 रुपये का स्टॉप लॉस.
- BEML में 2206 रुपये का टारगेट, 1945 रुपये का स्टॉप लॉस.
शेयर मार्केट में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई की चिंता बढ़ी, जबकि बॉन्ड यील्ड में उछाल ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाया. दिनभर लाल निशान में कारोबार के बाद Sensex 374 अंक यानी 0.4 फीसदी गिरकर बंद हुआ. वहीं Nifty50 में 141 अंक यानी 0.5 फीसदी की गिरावट रही और यह 24000 के अहम स्तर से नीचे बंद हुआ.
इस गिरावट के बीच भी ब्रोकरेज को कुछ शेयरों को तेजी के उम्मीद है. Choice Equity Broking के VP Technical Research Sachin Gupta ने 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें REDINGTON, URBANCO और BEML शामिल हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक इन शेयरों ने अहम सपोर्ट या रेजिस्टेंस स्तर के पास मजबूत टेक्निकल संकेत दिए हैं. इन तीनों शेयरों में प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार देखने को मिल रहा है. ऐसे में निवेशकों की नजर इनके दिए गए टारगेट प्राइस पर रह सकती है.
REDINGTON
Sachin Gupta ने REDINGTON को 363 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 391 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है. वहीं निवेशकों को 349 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है. शेयर ने 345 रुपये के आसपास के सपोर्ट से मजबूत वापसी दिखाई है. REDINGTON अपने 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. RSI 62.57 पर है, जो शेयर में तेजी के बने रहने का संकेत दे रहा है.
टेक्निकल चार्ट के अनुसार REDINGTON में खरीदारी का रुझान मजबूत बना हुआ है. शेयर के प्रमुख EMA एक पॉजिटिव क्रम में बने हुए हैं. यह शेयर के मौजूदा अपट्रेंड को मजबूत बनाता है. RSI भी 50 के स्तर से ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा शेयर में अच्छे वॉल्यूम के साथ खरीदारी देखने को मिल रही है. ऐसे में एक्सपर्ट को शेयर में आगे भी तेजी की संभावना नजर आ रही है.
URBANCO
URBANCO के लिए 172 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है. एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 186 रुपये का टारगेट रखा है. वहीं नुकसान को सीमित रखने के लिए 165 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. दैनिक चार्ट पर शेयर ने मजबूत ब्रेकआउट दिया है. इसके बाद यह मल्टी मंथ हाई के स्तर पर पहुंच गया है. शेयर में फिलहाल तेजी का रुझान बना हुआ है.
URBANCO अपने 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. यह शेयर में मजबूत ट्रेंड का संकेत है. सभी प्रमुख EMA सकारात्मक स्थिति में बने हुए हैं. शेयर का RSI 77.37 पर पहुंच गया है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. हालांकि ऊंचे स्तर पर शेयर में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार मौजूदा तेजी का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- गिरावट में खरीदें ये टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज ने दिया ₹2530 का टारगेट, 40% तक रिटर्न की उम्मीद
BEML
BEML में 2032 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 2206 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. वहीं 1945 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है. दैनिक चार्ट पर शेयर ने अहम रेजिस्टेंस स्तर के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. इसके बाद स्टॉक ने नए इंटरमीडिएट हाई बनाए हैं. टेक्निकल संकेतों के आधार पर इसमें आगे तेजी की संभावना जताई गई है.
BEML भी अपने 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इससे शेयर में मजबूत अपट्रेंड का संकेत मिल रहा है. इसके अलावा शेयर का RSI 66.15 पर पहुंच गया है. यह मजबूत मोमेंटम और खरीदारों की सक्रियता को दिखाता है. एक्सपर्ट के अनुसार शेयर का मौजूदा टेक्निकल पैटर्न आगे तेजी का संकेत दे रहा है. ऐसे में निवेशकों की नजर 2206 रुपये के टारगेट प्राइस पर रहेगी.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरावट में खरीदें ये टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज ने दिया ₹2530 का टारगेट, 40% तक रिटर्न की उम्मीद
दलाल स्ट्रीट पर IPO की बाढ़! 23 इश्यू से जुटे ₹22439 करोड़, Bulk-Block Deals ने बनाया 2 साल का रिकॉर्ड
गिरते बाजार में विजय केडिया के ये 2 स्टॉक क्यों खास? शानदार रिटर्न, बिक्री में उछाल और नए कारोबार पर बड़ा दांव; रखें नजर
