इस डिफेंस दिग्गज में बड़ा मौका, 21% तक उछाल की उम्मीद, JM Financial ने दिया BUY कॉल; जानें टारगेट

Hindustan Aeronautics Limited यानी HAL पर ब्रोकरेज फर्म्स की नजर बनी हुई है. हाल के महीनों में शेयर में गिरावट जरूर आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ा मौका मान रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक और आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिससे शेयर में अच्छी तेजी आ सकती है.

एचएएल शेयर टारगेट प्राइस. Image Credit: money9live.com

HAL: डिफेंस सेक्टर के शेयर इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा में हैं. खासकर Hindustan Aeronautics Limited यानी HAL पर ब्रोकरेज फर्म्स की नजर बनी हुई है. हाल के महीनों में शेयर में गिरावट जरूर आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ा मौका मान रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक और आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिससे शेयर में अच्छी तेजी आ सकती है. ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने इस शेयर पर ‘Buy’ की सलाह दी है और करीब 24 प्रतिशत तक के उछाल की उम्मीद जताई है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह शेयर एक बार फिर फोकस में आ गया है.

21% तक उछाल का अनुमान

JM Financial ने HAL के शेयर का टारगेट प्राइस 12 महीनों के लिए 4875 रुपये रखा है. इसके मुकाबले मौजूदा कीमत करीब 4,104 रुपये है. यानी इसमें करीब 24 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है. कंपनी के पास डिफेंस सेक्टर में करीब 9 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर का बड़ा मौका है. HAL के पास पहले से ही करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बैकलॉग है, जिससे आने वाले कई सालों तक कमाई की संभावना बनी रहती है.

डिटेलजानकारी
Current RecommendationBUY
टार्गेट प्राइस (12 महीने)₹4,875
संभावित बढ़त (Upside)करीब 24%
सोर्स: JM Financial

कमाई बढ़ने की उम्मीद

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी की कमाई करीब 21 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है. इसमें LCA Tejas, HTT-40 और LCH Prachand जैसे प्रोजेक्ट्स बड़ी भूमिका निभाएंगे. हालांकि कुछ जोखिम भी हैं. जैसे ऑर्डर मिलने में देरी, प्राइवेट कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जरूरी पार्ट्स की सप्लाई में देरी. ये चीजें कंपनी की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं.

फंडामेंटल्स पर डालें नजर (₹ करोड़ में)

डिटेलFY24FY25FY26EFY27EFY28E
कुल बिक्री (Net Sales)3,03,8083,09,8093,22,5004,13,2634,74,462
बिक्री ग्रोथ (%)12.82.04.128.114.8
EBITDA97,38995,96996,0121,20,0631,35,873
EBITDA मार्जिन (%)32.131.029.829.128.6
Adjusted Net Profit75,95083,16886,6991,01,0291,12,434
EPS (₹)113.6124.4129.6151.1168.1
EPS ग्रोथ (%)30.79.54.216.511.3
ROE (%)28.926.022.922.821.7
P/E (x)34.431.430.125.923.2
P/B (x)9.07.56.45.54.7
EV/EBITDA (x)24.123.323.317.916.0
डिविडेंड यील्ड (%)0.91.01.11.21.4

इसे भी पढ़ें- Wipro पर बड़ा अपडेट! 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर करेगी विचार, एक हफ्ते में 6% चढ़े शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.