इस शेयर में आने वाली है रैली! HDFC Securities ने दिया BUY रेटिंग, मिल सकता है 16% तक का रिटर्न, जानें क्या है ट्रिगर?
कंपनी के शेयर 13 अप्रैल को 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 114.54 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक में 0.7 प्रतिशत की हल्की तेजी आई है. तिमाही आधार पर यह 10.63 प्रतिशत गिरा है, जबकि एक साल में 9.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
Vishal Mega Mart Target Price: ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने Vishal Mega Mart पर कवरेज शुरू करते हुए स्टॉक को BUY रेटिंग दी है और 130 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल वैल्यू रिटेल सेगमेंट में काफी मजबूत है और यह तेजी से ग्रोथ देने की क्षमता रखता है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से करीब 28 फीसदी नीचे कामकाज कर रहे हैं.
बिजनेस मॉडल: दोनों सेगमेंट का फायदा
HDFC Securities के मुताबिक भारत का वैल्यू रिटेल सेक्टर अभी दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जहां एक तरफ अपैरल कंपनियां फुटफॉल की दिक्कत से जूझ रही हैं, वहीं ग्रोसरी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव है. Vishal Mega Mart इन दोनों मॉडल्स की अच्छी बातों को जोड़कर एक मजबूत बिजनेस बना रहा है. कंपनी के रेवेन्यू में अपैरल का हिस्सा करीब 44 प्रतिशत, FMCG का 28 प्रतिशत और जनरल मर्चेंडाइज (GM) का 28 प्रतिशत है. FMCG प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी रोजाना ग्राहकों को स्टोर तक लाती है और फिर उन्हें ज्यादा मार्जिन वाले अपैरल और GM प्रोडक्ट्स में कन्वर्ट करती है. इससे कंपनी को बेहतर सेल्स और मार्जिन दोनों मिलते हैं.
प्राइवेट लेबल और वैल्यू स्ट्रैटेजी से बढ़त
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका प्राइवेट लेबल बिजनेस है, जो 9MFY26 में करीब 75 प्रतिशत रेवेन्यू का हिस्सा रहा. Vishal Mega Mart मुख्य रूप से टियर 2 और उससे छोटे शहरों पर फोकस करता है, जहां करीब 74 प्रतिशत बिजनेस आता है. इन इलाकों में वैल्यू प्राइसिंग स्ट्रैटेजी ज्यादा काम करती है, जिससे कंपनी को मजबूत ग्रोथ मिल रही है.
ग्रोथ आउटलुक मजबूत
ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू करीब 18 प्रतिशत CAGR और EBITDA करीब 21 प्रतिशत CAGR से बढ़ सकता है. ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते मार्जिन में भी सुधार होगा और Pre IND-AS EBITDAM करीब 10.3 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. साथ ही कंपनी का बैलेंस शीट एसेट लाइट और जीरो डेट है, जिससे PAT करीब 26 प्रतिशत CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. FY28 तक RoIC भी बढ़कर करीब 18 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.
वैल्यूएशन और टारगेट
HDFC Securities ने DCF आधारित वैल्यूएशन के आधार पर 130 रुपये का टारगेट दिया है, जो FY28 के अनुमानित EPS पर करीब 44 गुना PE को दर्शाता है. शेयरों का टारगेट प्राइस मौजूदा भाव से 16 फीसदी ज्यादा है.
स्टॉक का हाल
Vishal Mega Mart का शेयर 13 अप्रैल को 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 114.54 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक में 0.7 प्रतिशत की हल्की तेजी आई है. तिमाही आधार पर यह 10.63 प्रतिशत गिरा है, जबकि एक साल में 9.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- Nifty Outlook 15 April: डेली चार्ट पर लंबी ग्रीन कैंडल, निफ्टी ने लिया 20 EMA के पास सपोर्ट; जानें आगे एक्सपर्ट की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
प्रमोटर्स ने इन 3 शेयरों में घटाई होल्डिंग! लिस्ट में Vishal Mega Mart, BHEL जैसी कंपनियां, रखें स्टॉक्स पर नजर
‘Biplomacy’ में बिटकॉइन, बड़े निवेशकों का कमबैक! चार्ट ने बनाया $80,000 का सपोर्ट, पाक कनेक्शन हावी
विजय केडिया ने खरीदे ₹14.1 करोड़ के नए शेयर, इस ऑटो कंपनी पर दांव, एंट्री से रॉकेट हुआ स्टॉक, एक हफ्ते में 19% भागा
