कॉपर में तेजी से चमका यह PSU शेयर, लेकिन क्या यह वैल्यूएशन ट्रैप या बनेगा अगला मल्टीबैगर? क्या कहते हैं आंकड़े?

Hindustan Copper देश की बड़ी कॉपर उत्पादक कंपनियों में शामिल है. हालांकि कॉपर की कीमतें बढ़ने से कंपनी को फायदा मिल सकता है, लेकिन निवेशकों के सामने सवाल यह है कि क्या यह शेयर आगे मल्टीबैगर बन सकता है या फिर इसकी कीमत पहले से ही काफी महंगी हो चुकी है.

Copper Image Credit: AI/Money9 live

Hindustan Copper: दुनिया भर में तांबा यानी कॉपर की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर की कीमत करीब 12,900 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई है, जो अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है. बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों की नजर अब कॉपर से जुड़ी कंपनियों पर भी जा रही है. भारत में ऐसी कंपनियां बहुत कम हैं जो सीधे कॉपर माइनिंग और उत्पादन का काम करती हैं.

इन्हीं में एक प्रमुख सरकारी कंपनी है Hindustan Copper. यह कंपनी देश की बड़ी कॉपर उत्पादक कंपनियों में शामिल है. हालांकि कॉपर की कीमतें बढ़ने से कंपनी को फायदा मिल सकता है, लेकिन निवेशकों के सामने सवाल यह है कि क्या यह शेयर आगे मल्टीबैगर बन सकता है या फिर इसकी कीमत पहले से ही काफी महंगी हो चुकी है.

भारत में कॉपर की कमी

भारत में कॉपर के भंडार बहुत कम हैं. दुनिया के कुल कॉपर भंडार में भारत की हिस्सेदारी करीब 0.2 प्रतिशत ही है. देश में कॉपर का उत्पादन भी बहुत कम है, इसलिए भारत को अपनी जरूरत का करीब 98 प्रतिशत कॉपर विदेशों से आयात करना पड़ता है.

Hindustan Copper की खासियत

Hindustan Copper एक सरकारी कंपनी है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है. यह भारत की इकलौती ऐसी कंपनी है जो खुद की खदान से कॉपर निकालकर उसे प्रोसेस करके तैयार उत्पाद बनाती है.

चीजFY24FY25
Ore production (लाख टन)37.834.74
कॉपर मेटल इन कॉन्सेंट्रेट (टन)27,40425,241
CC वायर रॉड उत्पादन (टन)27,83315,218
मेटल इन कॉन्सेंट्रेट बिक्री (टन)25,63024,457
सोर्स: Hindustan Copper रिजल्ट

शेयर की चाल

शुक्रवार को Hindustan Copper का शेयर करीब 559 रुपये पर बंद हुआ. यह अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 759 रुपये से नीचे आ चुका है. अगर पिछले साल की बात करें तो अप्रैल 2025 में इसका भाव करीब 184 रुपये था. यानी एक साल में इसमें काफी तेजी आई है.

कंपनी की कमाई

FY25 में कंपनी की कुल आय 20.6 प्रतिशत बढ़कर 2,071 करोड़ रुपये हो गई. इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी 58 प्रतिशत बढ़कर 467 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कॉपर की कीमतों में तेजी इसका मुख्य कारण रही. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की आय 110 प्रतिशत बढ़कर 687 करोड़ रुपये हो गई. वहीं मुनाफा 151 प्रतिशत बढ़कर 156 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Hindustan Copper आने वाले वर्षों में अपनी खनन क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी का लक्ष्य 2030-31 तक उत्पादन क्षमता को 4 मिलियन टन से बढ़ाकर 12 मिलियन टन करना है. इसके लिए नई खदानें खोली जाएंगी और पुरानी खदानों का विस्तार किया जाएगा.

वैल्यूएशन पर सवाल

फिलहाल Hindustan Copper का P/E रेशियो करीब 82 है, जो काफी ज्यादा माना जाता है. इसके मुकाबले Hindalco जैसी बड़ी कंपनी का P/E करीब 12.5 है. इससे पता चलता है कि Hindustan Copper का शेयर पहले से ही महंगे स्तर पर ट्रेड कर रहा है. कॉपर की कीमतें आगे भी बढ़ सकती हैं, लेकिन मेटल सेक्टर में कीमतें काफी उतार-चढ़ाव वाली होती हैं. इसलिए निवेशकों को सावधानी से फैसला लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 52% तक सस्‍ते मिल रहे डॉली खन्‍ना के 2 फेवरेट स्‍टॉक, कभी थे डिविडेंड के बाप, कर्ज और नतीजे बने रोड़ा, फिर भी भरोसा कायम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कंडोम बनाने वाली कंपनी का कमाल: 3727% रिटर्न, जीरो कर्ज; अब कंपनी देने जा रही है 4 फ्री शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

कोहिनूर से कम नहीं ये टेक स्‍टॉक, AI मिशन ने फूंकी जान, ₹947 से पहुंचा ₹3200 के पार; रक्षा मंत्रालय, ISRO जैसे दिग्‍गज हैं क्‍लाइंट्स

वेस्ट एशिया तनाव से निवेशक डरे, पांच दिनों में ₹19 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, सेंसेक्स-निफ्टी बेहाल!

अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुशखबरी: बोनस शेयर से लेकर डिविडेंड तक कई कॉरपोरेट एक्शन, जानें रिकॉर्ड डेट

5 दिन में 7% तक टूटे डाउनस्ट्रीम तेल कंपनियों के शेयर, BPCL-HPCL-OIL से निवेशक बना रहे दूरी; जानें वजह

IPO से पहले NSE के अनलिस्‍टेड शेयर में खेल! करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED का एक्शन, मुंबई-चेन्नई में 8 जगह की छापेमारी