9% टूटी चांदी तो धराशायी हो गए ये मेटल स्‍टॉक, Hindustan Zinc समेत ये 5 शेयर 7% तक लुढ़के, बिकवाली का दिखा असर

MCX पर चांदी 9 प्रतिशत टूटने से मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली. नतीजतन Hindustan Zinc Ltd और Vedanta Limited समेत कई मेटल स्‍टॉक्‍स नीचे लुढ़क गए. इनमें 3 से 7 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. चांदी की कीमतों में तेज गिरावट और मुनाफावसूली के दबाव से पूरे मेटल सेक्टर में कमजोरी का माहौल बन गया है.

metal stock fallen Image Credit: money9 live AI image

Metal Stocks Fallen: निवेशकों की जमकर की गई मुनाफावसूली के चलते चांदी की तेजी पर आज ब्रेक लग गया. MCX पर चांदी 9 प्रतिशत गिरकर 244,654 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची. चांदी के एक दिन में 24000 रुपये से ज्‍यादा होने से मेटल स्‍टॉक भी गुरुवार को भरभरा कर नीचे आ गए. Hindustan Zinc से लेकर NALCO समेत कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली. तो किस शेयर में आई सबसे ज्‍यादा गिरावट, यहां देखें लिस्‍ट.

Hindustan Zinc

मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Zinc Ltd के शेयरों में गुरुवार, 5 फरवरी को जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली. चांदी की कीमतों में तेज गिरावट का सीधा असर कंपनी के स्टॉक पर पड़ा. कारोबार के दौरान शेयर करीब 7 प्रतिशत से ज्‍यादा टूटकर 593.25 रुपये के स्तर पर आ गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 639.25 रुपये था.

हिंदुस्तान जिंक देश में चांदी के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है. ऐसे में सिल्वर की कीमतों में गिरावट कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन पर दबाव डाल सकती है. यही वजह रही कि निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए शेयर में बिकवाली तेज कर दी.

Vedanta

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) एक प्रमुख वैश्विक प्राकृतिक संसाधन और प्रौद्योगिकी समूह है, जो मुख्य रूप से भारत, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में धातु (एल्युमीनियम, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क) और तेल एवं गैस की खोज, एक्‍सट्रैक्‍शन और प्रो‍सेसिंग का काम करती है. यह भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी है.

चांदी की गिरावट का असर वेदांता के शेयरों में भी देखने को मिला. तो इसके शेयर 6.1 प्रतिशत तक टूट गए. इसका पिछला बंद भाव 687.80 रुपये था, जबकि आज का लो 645.90 रुपये रहा.

NALCO

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख नवरत्न CPSE है, जो मुख्य रूप से बॉक्साइट खनन, एल्युमिना रिफाइनिंग, एल्युमिनियम स्मेल्टिंग और बिजली उत्पादन में इंटीग्रेटेड काम करती है. इसकी स्‍थापना 1981 में हुई थी. ये बॉक्साइट से एल्युमिनियम का उत्पादन व निर्यात करती है.

NALCO के शेयर की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली. ये 6 फीसदी तक लुढ़क गए. इसका पिछला बंद 374.90 रुपये था, ज‍बकि आज ये गिरकर 352.25 रुपये पर पहुंच गया.

Hindalco

Hindalco Industries Limited (हिंडाल्को) आदित्य बिड़ला समूह की एक प्रमुख कंपनी है, जो एल्युमीनियम और तांबे (copper) के उत्पादन में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है. चांदी की गिरावट का असर इस शेयर पर भी देखने को मिला. ये करीब 4.3 प्रतिशत टूट गया. जिससे ये लुढ़ककर 923.70 रुपये पर आ गया, जबकि पिछला बंद भाव 964.95 रुपये था.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 05-02-2026: औंधे मुंह लुढ़का सोना-चांदी, MCX पर गोल्‍ड ₹1.50 लाख के आया नीचे, सिल्‍वर 24000 से ज्‍यादा सस्‍ती

NMDC Ltd

एनएमडीसी (NMDC Ltd) (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तहत काम करने वाली देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और निर्यातक सार्वजनिक कंपनी है. यह मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में खदानों का संचालन करती है और हीरा, तांबा, कोयला, जिप्सम जैसे खनिजों की माइनिंग में सक्रिय है.

चांदी के 9 फीसदी लुढ़कने से एनएमडीसी के शेयरों में भी करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. ये लुढ़ककर 83.41 रुपये पर पहुंच गए. जबकि इसका पिछला बंद भाव 85.88 रुपये था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.