Gold Silver Rate Today 05-02-2026: औंधे मुंह लुढ़का सोना-चांदी, MCX पर गोल्ड ₹1.50 लाख के आया नीचे, सिल्वर 24000 से ज्यादा सस्ती
मुनाफावसूली, डॉलर की मजबूती समेत कुछ दूसरी खबरों के चलते आज सोना-चांदी में तेज गिरावट आई, जहां MCX पर गोल्ड 1.50 लाख रुपये से नीचे फिसल गया और सिल्वर 24 हजार रुपये से ज्यादा टूट गई. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में बिकवाली के दबाव से कीमती धातुओं के भाव में जोरदार करेक्शन देखने को मिला.
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी लगातार हाई बनाए हुए था, लेकिन गुरुवार को इसकी तेजी पर ब्रेक लग गया. निवेशकों की जमकर की गई मुनाफावसूली के चलते इन कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए. घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय मार्केट दोनों में गोल्ड-सिल्वर में जोरदार गिरावट देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड में करीब 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक नहीं सका. जिससे कीमत फिसलकर 4,850.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. वहीं चांदी में तो बड़ी टूट देखने को मिली और दाम 14 प्रतिशत तक लुढ़क गए.
MCX में भी बुरा हाल
इंटरनेशनल मार्केट के अलावा एमसीएक्स पर भी सोना-चांदी औंधे मुंह लुढ़क गए. गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स करीब 3 प्रतिशत टूटकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 9 प्रतिशत गिरकर 244,654 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई. इस लिहाज से सोना एक दिन में 4000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया, जबकि चांदी 24000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई.
रिटेल में भी लुढ़के भाव
रिटेल लेवल पर देखें तो इसमें भी सोने-चांदी में गिरावट का रुख रहा. बुलियन वेबसाइट के मुताबिक आज सोना 2110 रुपये की गिरावट के साथ 151,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा. वहीं चांदी 25990 रुपये सस्ती होकर 245,490 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.

क्यों आई तगड़ी गिरावट?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की खबरों से सुरक्षित निवेश की मांग घटी है. रॉयटर्स के अनुसार दोनों देशों के बीच ओमान में बातचीत की संभावना है, जिससे निवेशकों का रुझान जोखिम वाले एसेट्स की ओर बढ़ा है. उधर डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी कीमती धातुओं पर भारी पड़ी. डॉलर 0.20 प्रतिशत बढ़कर 97.81 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए सोना-चांदी महंगे हो गए.
Latest Stories
Closing Bell: दिनभर की तेजी मिनटों में गायब! सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी 24208 पर बंद; इन शेयरों ने संभाला मोर्चा
एक महीने में सोना 15 फीसदी उछला, क्या है इस रैली के पीछे की वजह; अपने पोर्टफोलियो कर सकते हैं शामिल?
क्विक कॉमर्स की रेस में Flipkart Minutes की बड़ी छलांग, Swiggy Instamart को छोड़ा पीछे; 627 डार्क स्टोर्स के साथ बनाई बढ़त
