भारत-यूएस डील से चमका रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्‍टॉक, 2 दिन में कमाए 858 करोड़, LIC की झोली में भी आए 406 करोड़

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद ज्‍वेलरी कंपनियों शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. तेजी की इस रैली का फायदा टाइटन को भी मिला. चूंकि दिग्‍गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का इसमें दांव है ऐसे में उकी होल्डिंग वैल्यू दो दिन में काफी उछल गई. इसी रैली से LIC को भी लगभग 406 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.

रेखा झुनझुनवाला. Image Credit: money9

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख इंडेक्स Nifty 50 मंगलवार को 26,341 के स्तर तक पहुंच गया और बाजार में लगातार पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. इस तेजी का सीधा फायदा दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर भी पड़ा है. इस रैली में सबसे ज्यादा टाटा ग्रुप का ज्वेलरी स्टॉक Titan Company Ltd चमका. जिसका फायदा इसमें हिस्‍सेदारी रखने वालीं दिग्‍गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को हुआ.

नेटवर्थ में बड़ा उछाल

टाइटन कंपनी का शेयर सिर्फ दो कारोबारी सत्र में 3,953.20 रुपये से उछलकर 4,135.10 रुपये पर पहुंच गया. रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 47, 184,470 शेयर हैं, जो कंपनी की 5.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. शेयर में 181.90 रुपये की तेजी से उनकी होल्डिंग वैल्यू करीब 858 करोड़ रुपये बढ़ गई. सिर्फ दो दिन में इतनी बड़ी कमाई ने उनके पोर्टफोलियो को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

LIC को भी तगड़ा फायदा

रेखा झुनझुनवाला के अलावा टाइटन ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India यानी LIC को भी चमकाया. इसके पास भी टाइटन के 2,23,24,301 शेयर हैं. इस तेजी से LIC के निवेश की वैल्यू में करीब 406 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफॉर्मर सेक्‍टर के ये 2 खिलाड़ी हैं धुरंधर, ऑर्डरबुक मजबूत, दे चुके हैं 1400% का रिटर्न, कंपनी पर कर्ज भी ना के बराबर

ज्‍वेलरी सेक्‍टर में तेजी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर को एक्सपोर्ट और डिमांड में बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसी उम्मीद में निवेशकों ने टाइटन जैसे मजबूत ब्रांड पर जमकर दांव लगाया है. तेजी के इस दौर का टाइटन को फायदा मिला. इसने अपने मजबूत बिजनेस और ब्रांड वैल्यू के दम पर निवेशकों को फायदा पहुंचाया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.