ट्रांसफॉर्मर सेक्टर के ये 2 खिलाड़ी हैं धुरंधर, ऑर्डरबुक मजबूत, दे चुके हैं 1400% का रिटर्न, कंपनी पर कर्ज भी ना के बराबर
ट्रांसफॉर्मर सेक्टर में कुछ कंपनियां तेजी से उभर रही हैं. मजबूत ऑर्डरबुक, टेक्नोलॉजी और ग्राहक बेस के दम पर तेजी से उभरते खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं. दोनों कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत है, ये लगभग कर्जमुक्त है जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. लंबी अवधि में इन शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इनमें आगे भी ग्रोथ का दम है.
Transformer Stocks: देश में बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के बीच ट्रांसफॉर्मर और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियां तेजी से उभर रही हैं. इसका फायदा चंद ट्रांसफार्मर स्टॉक्स में देखने को मिल रही है. इनका मजबूत ऑर्डर बुक, टेक्नोलॉजी और मल्टी डायमेंशनल ग्राहक आधार बाजार में मजबूत पकड़ बना रहे हैं. इनमें ग्रोथ की काफी संभावनाए हैं. ऐसे में आज हम आपको 2 ऐसे धुरंधर ट्रांसफार्मर स्टॉक्स के बारे में बताएंगे.
Voltamp Transformers
Voltamp Transformers देश में ऑयल-फील्ड पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. मैनेजमेंट के मुताबिक घरेलू बाजार में कंपनी की करीब 15% हिस्सेदारी है. कंपनी ने दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों के साथ तकनीकी सहयोग कर अपनी प्रोडक्ट रेंज को मजबूत बनाया है.
Voltamp के पास 1,000 से ज्यादा ग्राहकों का बड़ा नेटवर्क है. पावर, ऑयल रिफाइनरी, टेक्सटाइल, केमिकल, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टील जैसे कई सेक्टर्स में इसकी मजबूत मौजूदगी है. इससे कंपनी को लगातार ऑर्डर मिलते रहते हैं और बिजनेस में स्थिरता बनी रहती है.
फंडामेंटल्स
Voltamp Transformers शेयर की वर्तमान कीमत 7,656 रुपये है. हफ्ते भर में इसमें 12 फीसदी की तेजी देखी गई है. सालभर में इसका प्रदर्शन भला ही कमजोर हुआ हो, लेकिन 3 साल में इसने 183 फीसदी और 5 साल में 516 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. इसका मार्केट कैप 7,685 करोड़ रुपये है. इसका पीई रेशियो 23.39 है और पीबी रेशियो 4.67 है. जबकि ROE 19.98 फीसदी है. इसका डेट टू इक्विटी रेशियो जीरो है, यानी कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है.
CG Power and Industrial Solutions Ltd
CG Power एक मल्टीनेशनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कंपनी है, जो ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर, मोटर्स, ऑटोमेशन प्रोडक्ट्स और EPC सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी की मौजूदगी भारत के साथ-साथ 50 से ज्यादा देशों में है.
CG Power का ग्राहक बेस भी काफी विविध है. यह पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन, ऑयल एंड गैस, सीमेंट, स्टील और रेलवे जैसे बड़े उद्योगों में कंपनी काम कर रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने बड़े स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग की है, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ी है, कर्ज कम हुआ है और मुनाफे में सुधार आया है.
यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये 2 छुटकू कंपनियां, धड़ाधड़ भाग रहे शेयर, फंडामेंटल भी मजबूत, बन सकते हैं मनी मशीन
फंडामेंटल्स
CG Power and Industrial Solutions Ltd के शेयर की वर्तमान कीमत 664.90 रुपये है. हफ्ते भर में ये 24 फीसदी उछला है. सालभर में इसने महज 12 फीसदी का ही रिटर्न दिया है, लेकिन 3 साल में इसने 116 फीसदी और 5 साल में 1423 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है. इसकी मार्केट कैप 1,04,1,04,187 करोड़ रुपये है. कंपनी का पीई रेशियो 93.97 है. इसका पीबी रेशियो 13.96 है. ROE 14.32 फीसदी है. डेट टू इक्विटी 0.2 है. यानी कंपनी पर कर्ज लगभग ना के बराबर है.
Latest Stories
क्या है Anthropic का AI टूल जिसकी आंधी में बह गए IT सुपर स्टार, डूबे 2 लाख करोड़; अकेले इंफोसिस ने गंवाए 49 हजार करोड़
इस डिफेंस स्टॉक में आई भयंकर बिकवाली, एक खबर से क्रैश हुआ शेयर! जानें क्या है पूरा मामला
Gift Nifty में कौन कर सकता है ट्रेडिंग, क्या हैं इसकी शर्तें, जानें पूरी डिटेल, यहां नहीं लगता STT
4900% तक रिटर्न देने वाली इन 3 कर्ज मुक्त कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई से 45% तक टूट चुके हैं शेयर
