भारत-US ट्रेड डील से इन एग्री स्टॉक्स की लगेगी लॉटरी! LT Foods समेत इन 3 शेयरों में दिख सकती है हलचल, रखें नजर
भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील में टैरिफ घटने से अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ने की उम्मीद है, जिससे LT Foods समेत चुनिंदा एग्री कंपनियों को फायदा मिल सकता है. इससे उनके शेयरों में हलचल दिख सकती है. क्योंकि इनका बड़ा कारोबार सीधे US मार्केट पर निर्भर है.
India-Us trade deal focus on Agriculture Stocks: भारत और यूएस के बीच हुए नए अंतरिम ट्रेड डील के तहत टैरिफ घटाया गया है. अमेरिका ने भारत पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. इसमें 25 फीसदी का अतिरिक्त पेनाल्टी टैरिफ भी शामिल था, जिसे हटाने की बात कही गई है. इस डील में सबकी निगाहें सबसे ज्यादा कृषि क्षेत्र पर टिकी हुई थी. क्योंकि सरकार चावल, गेंहूं समेत कुछ खास चीजों पर समझौता नहीं करना चाहती थी. इस डील के नए अपडेट के तहत दोनों देशों के बीच एग्रीकलचर के मसले पर सहमति बन गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में एग्री स्टॉक्स को फायदा मिल सकता है. खासतौर पर जिन एग्री कंपनियों का कारोबार अमेरिकी बाजार पर ज्यादा निर्भर है. तो कौन-सी हैं वो कंपनियां, आइए नजर डालते हैं.
LT Foods
एलटी फूड्स (LT Foods) एक प्रमुख भारतीय उपभोक्ता खाद्य कंपनी (FMCG) है, जो मुख्य रूप से बासमती चावल, विशेष चावल, जैविक खाद्य पदार्थ और रेडी-टू-ईट (RTE) उत्पादों के उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का काम करती है. यह अपने ‘दावत’ (Daawat) और ‘रॉयल’ (Royal) जैसे ब्रांडों के साथ, 80 से अधिक देशों में “फार्म-टू-फोर्क” मॉडल के माध्यम से काम करती है. ये अपने प्रोडक्ट अमेरिका में निर्यात करती है. टैरिफ घटने और अमेरिकी बाजार में मांग बढ़ने से इस कंपनी को फायदा मिलेगा.
अभी LT Foods के शेयरों की कीमत 400.60 रुपये है. हफ्ते भर में ये करीब 8 फीसदी चढ़ चुका है. हालांकि सालभर का इसका प्रदर्शन खास नहीं रहा. मगर लॉन्ग टर्म में देखें तो 3 साल में इसने 110 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Apex Frozen Foods Ltd.
एपेक्स फ्रोजन फूड्स लिमिटेड भारत स्थित एक प्रमुख कंपनी है जो मुख्य रूप से प्रोसेस्डवन्नामेई झींगा (सफेद झींगा) और ब्लैक टाइगर झींगा के उत्पादन, प्रोसेसिंग और निर्यात में लगी हुई है. यह कंपनी अपनी खुद की हैचरी और फार्मों के माध्यम से झींगा पालन करती है. यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों खासतौर पर अमेरिका, यूके और यूरोपीय देशों में रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट बेचती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 50% रेवेन्यू US से आता है. ऐसे में यूएस-इंडिया ट्रेड डील का फायदा इस कंपनी को भी मिल सकता है.
एपेक्स फ्रोजन के शेयर की वर्तमान कीमत 346.90 रुपये है. हफ्ते भर में इसने करीब 18 फीसदी की छलांग लगाई है. 6 महीने में ये 56 पर्सेंट रिटर्न दे चुका है.
यह भी पढ़ें: इस मेटल कंपनी को मिला मार्केट कैप से ज्यादा बड़ा ऑर्डर, गोली की तरह भागा शेयर, लगा 20% का अपर सर्किट
Dabur India
यह एक प्रमुख भारतीय एफएमसीजी (FMCG) कंपनी है, जो मुख्य रूप से आयुर्वेदिक, प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाती है. 1884 में स्थापित यह कंपनी अपने च्यवनप्राश, शहद, हाजमोला, डाबर आंवला जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है. कंपनी 120 से अधिक देशों में अपना कारोबार फैला चुकी है. अमेरिका से भी उसका अच्छा कारोबार होता है. इस ट्रेड का फायदा इस कंपनी को भी मिलने की उम्मीद है.
Dabur India के शेयर की वर्तमान कीमत 508.30 रुपये है. सालभर का इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. मगर उम्मीद है कि इस डील से इसके शेयरों में गति देखने को मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




